INX Media Case: पी चिदंबरम के खिलाफ अब CBI ने भी जारी किया लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पी चिदंबरम के खिलाफ के लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। फिलहाल ईडी सीबीआई की टीमें पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम की खोजबीन में जुटी हुई है क्योंकि मंगलवार शाम से एजेंसियां उनको खोज रही हैं।

inx media case: CBI issues lookout notice against P Chidambaram, Sources

इसके पहले, बुधवार को चिदंबरम की गिरफ्तारी से राहत की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस रमन ने कहा कि इस मामले में अभी कोई फैसला नहीं दिया जा सकता है, वे इस मामले को सीजेआई रंजन गोगोई के पास भेज रहे हैं, उनकी याचिका पर लंच के बाद सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

मंगलवार को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली के जोरबाग स्थित उनके आवास पर पहुंची थी लेकिन चिदंबरम नहीं मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पी. चिदंबरम और उनके ड्राइवर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद सीबीआई की टीम देर रात भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर पहुंची थी और उनके घर पर नोटिस चिपकाकर दो घंटे में सीबीआई दफ्तर में हाजिर होने को कहा था, हालांकि पी. चिदंबरम सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें- चिदंबरम की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+