चिदंबरम की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Recommended Video

      P Chidambaram पर कसा शिकंजा, ED ने जारी किया Look out Notice | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। बुधवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर पी. चिदंबरम के घर पहुंची थी लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री वहां नहीं मिले थे। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जबकि सीबीआई की एक टीम उनके आवास पर डेरा डाले हुए है।

       inx media case: ED issues lookout notice against P Chidambaram

      इसके पहले, बुधवार को चिदंबरम की गिरफ्तारी से राहत की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस रमन ने कहा कि इस मामले में अभी कोई फैसला नहीं दिया जा सकता है, वे इस मामले को सीजेआई रंजन गोगोई के पास भेज रहे हैं, उनकी याचिका पर लंच के बाद सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

      मंगलवार को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली के जोरबाग स्थित उनके आवास पर पहुंची थी लेकिन चिदंबरम नहीं मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पी. चिदंबरम और उनके ड्राइवर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद सीबीआई की टीम देर रात भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर पहुंची थी और उनके घर पर नोटिस चिपकाकर दो घंटे में सीबीआई दफ्तर में हाजिर होने को कहा था, हालांकि पी. चिदंबरम सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंचे।

      चिदंबरम ने खटखटाया है सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

      वहीं, सीबीआई की टीम बुधवार को भी चिदंबरम के आवास पर पहुंची और अभी भी जांच एजेंसी के कुछ अधिकारी वहां पर मौजूद हैं। आरोप है कि चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड मंजूरी में अनियमितताएं की गईं। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद वे राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+