भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरीं केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा, पीपीई किट खरीद मामले में होगी जांच
केरल में पीपीई किट खरीद में भ्रष्टाचार के मामले में अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के खिलाफ जांच होगी। मामले में लोकायुक्त शिबिमोल केजी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
Kerla News: केकेरल में पीपीई किट खरीद में भ्रष्टाचार के मामले में अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के खिलाफ जांच होगी। मामले में लोकायुक्त शिबिमोल केजी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं केके शैलजा ने केके शैलजा ने अपना पक्ष रखते हुए खरीदारी को सही ठहराया है।

मामले में 8 दिसंबर को माकपा नेता केके शैलजा को तलब किया है। यह घटनाक्रम कांग्रेस नेता वीना एस नायर द्वारा एक शिकायत दर्ज कराने के बाद आया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2020 में की गई खरीदारी में रिश्वत प्राप्त हुई थी। वहीं केके शैलजा ने इस खरीददारी को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि महामारी के शुरुआती दिनों में पीपीई किट उच्च दरों पर खरीदे गए थे क्योंकि इसकी कमी थी और यह मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अनुमति से किया गया था। उन्होंने कहा कि सीएम ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद किट की खरीद को मंजूरी दी क्योंकि लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण था।
तिरुवनंतपुरम में एक कांग्रेस नेता वीना एस नायर व कुछ अन्य ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि COVID-19 से सुरक्षा के लिए पीपीई किट महंगे दामों पर खरीद का आरोप लगाया गया था।
शिकायत के अनुसार, पीपीई किट 1,550 रुपये प्रति यूनिट की कीमत पर खरीदे गए, जो उन्होंने कहा कि खुले बाजार में कीमत से काफी अधिक था। पीपीई किट के अलावा, कांग्रेस ने दस्ताने, थर्मामीटर और ऑक्सीजन मीटर सहित अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications