दिल्ली में दोबारा शुरू हुई अंतर्राज्यीय बस सेवा, खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे पैसेंजर
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दूसरे राज्यों के लिए ठप पड़ी अंतर्राज्यीय बस सेवा को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। 3 नवंबर यानी मंगलवार से शुरू किए गए अंतर्राज्यीय बस सेवा सभी तैयारियों के साथ शुरू किया गया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताया कि सेवाओं को फिर से शुरू करने से पहले तैयारियों का जायजा लिया गया और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सेवा को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया।

दिल्लीवाले अब उबर ऐप से ई-रिक्शा भी बुक कर सकेंगे, 26 मेट्रो स्टेशनों पर तैनात हुए 100 वाहन
आनंद विहार टर्मिनल से गुरूग्राम की ओर जाने वाली डीटीसी बस चालक ने बताया कि बस में सवार किसी भी पैसेंजर को बस में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। राजधानी दिल्ली से पड़ोसी राज्यों में जाने के लिए दोबारा शुरू की गई इंटर स्टेट डीटीसी बस सेवाएं राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से बंद थी और करीब 8 महीने बाद 3 नवंबर से यह दोबारा शुरू की गई हैं। बस यात्रियों और चालक दल दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का ध्यान रखा गया है।

NGT ने भेजा नोटिस, 'जनहित में होगा 7 से 30 नवंबर तक पटाखों पर प्रतिबंध का फैसला'
रिपोर्ट के मुताबिक डीटीसी की अंतर्राज्यीय बसों को बस ऑपरेटर्स से सबंधित डिपो द्वारा मूल स्थान पर और संबंधित ISBT से यात्रा शुरू करने से पहले सैनीटाइज किया जाएगा। वहीं, बोर्डिंग और ISBT में बसों के प्रवेश स्थल पर यात्रियों और बस चालक दल दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी, जबकि बस यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाएगी, जिसे सुनिश्चित करने के लिए मार्किंग भी गई है। वहीं, ISBT की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए गुटखा और तंबाकु जैसे उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित की गई है।

गौरतलब है राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से पहले कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार स्थित तीनों अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) रोजाना 3500 अंतर्राज्यीय ट्रिप और स्थानीय बसों की 2000 ट्रिप पूरा करते थे। दिल्ली परिवहन मंत्री ने कहा कि हमने इंटर स्टेट बस सेवाओ को दोबारा शुरू करने के बाद यात्रा के पैटर्न की सावधानी पूर्वक निगरानी की है। यह भले ही एक चुनौती है, लेकिन हम हर प्वाइंट पर सैनिटाइजेशन सुनिश्चित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications