सांप्रदायिक तनाव के चलते मणिपुर में इंटरनेट सेवा को 5 दिन के लिए किया गया बंद
इंफाल, 07 अगस्त। मणिपुर में इंटरनेट सेवा को 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि 3-4 संदिग्ध युवाओं ने दूसरे समुदाय विशेष की एक वैन को बिश्नुपूर में आग के हवाले कर दिया गया था, जिसके बाद हालात कापी तनावपूर्ण हैं, कानून व्यवस्था पर संकट है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से 6 अगस्त को एक निर्देश जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का इस्तेमाल तस्वीरों, नफरती भाषण का इस्तेमाल तनाव को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, जिसकी वजह से प्रदेश में कानून व्यवस्था पर खतरा हो सकता है।

विष्णुपुर में एक समुदाय के 3-4 युवकों ने कथित तौर पर वैन को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव है। तनाव के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई है, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। इसके अलावा अगले दो महीनों के लिए विष्णुपुर और चुराचांदपुर में धारा 144 को लागू कर दिया गया है।
दरअसल शनिवार को राज्य सरकार ने एक नया विधेयक पेश किया था, जिसके खिलाफ काफी हंगामा हुआ। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन ने इंफाल में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने राजमार्गों को बंद कर दिया, तोड़फोड़ की और खई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की, पुलिस की कार्रवाई में 30 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उसने पांच आदिवासी छात्रों को गिरफ्तार किया है, उन्हें 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। जिसके बाद छात्र इनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications