Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गंदे मेकअप की वजह से रानू मंडल को ट्रोल करने वालों पर बरसे Fans, जमकर सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली। कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल, आज सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती बन चुकी हैं, मां सरस्वती के अनमोल वरदान से नवाजी गईं रानू मंडल की जिंदगी से अब गुमनामी के बादल छंट चुके हैं, स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सुपरहिट वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी है। रानू के वीडियो को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने देखा और देखते-देखते ही रानू मंडल आज देश का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं, उनके अब काफी फैंस बन चुके हैं।

Recommended Video

    Ranu Mondal ने किया ऐसा Makeup, Fans के देखकर उड़ गए होश, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    गंदे मेकअप की वजह से Troll हुई थीं रानू मंडल

    लेकिन पिछले दिनों वो गंदे मेकअप की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हुई हैं और उन्हें इस बात के जमकर ट्रोल किया गया था, दरअसल कानपुर के इवेंट भाग लेने पहुंचीं रानू मंडल अपने भारी-भरकम मेकअप की वजह से आलोचना की शिकार हुई थीं,जिसके कारण लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था और उनका मजाक बनाया था लेकिन अब रानू मंडल को सपोर्ट करते हुए फैन्स ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

    रानू के फैंस ने ट्रोलर्स पर दिया करारा जवाब

    एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि हर कोई रानू मंडल के मेकअप का मजाक क्यों उड़ा रहा है,ऐसा नहीं है कि यह सब उन्होंने अपने आप किया है और इसके बारे में उन्हें पता है जबकि एक दूसरे फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सबसे पहले, आप सबको लोगों को ट्रोल करना काफी पसंद है, लेकिन उन्हें ट्रोल मत करो, वह ये सब डिसर्व नहीं करतीं हैं।

    हिमेश रेशमिया ने दिया ब्रेक

    गौरतलब है कि वायरल हो रही तस्वीरों में रानू डिजाइनर कपड़ों और हैवी मेकअप में हैं, कुछ लोगों ने रानू के मेकअप मैन पर भी निशाना साधा है। बता दें कि रानू को सबसे पहले हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया था, जहां पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। हिमेश ने रानू के साथ गाना रिकॉर्ड किया है, रानू के इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया, आज हर कोई रानू को जानना चाहता है।

    अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने कही ये बात

    आपको बता दें कि रानू मंडल को हिमेश के बाद अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने भी ऑफर दिया है, उन्होंने भी कहा है कि वो बहुत जल्द रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करेंगे। रानू मंडल लोगों के दिलों में जिस तेजी के साथ जगह बना रही हैं वह कमाल है, जब मैंने उनका गाना सुना तो उनका फैन हो गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+