13,862 फीट की ऊंचाई पर सेना के जवानों ने किया पैंगोंग झील के किनारे योग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

International Yoga Day 2023: पूरे विश्व में आज (21 जून) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील में योग किया। बता दें कि हर साल योग दिवस की थीम अलग-अलग होती है।

इस बार 9वें अंतराराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्कम के सिद्धांत पर 'One World, One Health' पर रखी गई है। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रक्षा कर्मियों के साथ वायु सेना स्टेशन पर योग किया।

pangong-tso-ladakh

वहीं, लद्दाख में समंदर तल से 4 हजार से ज्यादा मीटर की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग त्सो झील (Pangong Tso Lake) किनारे जवानों ने योगाभ्यास कर देश दुनिया को योग के लिए प्रेरित किया। इस योगाभ्यास का वीडियो खुद इंडियन आर्मी ने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है।

देखें वीडियो...

बता दें कि योग दिवस के मौके पर ITBP के जवानों ने लद्दाख के दुर्गम इलाकों में योग किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में योग किया। भारतीय सेना के जवानों ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिक्किम में योग किया।

भारतीय सेना के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित हुआ। लद्दाख और सिक्किम में जमीन तल से हजारों फीट ऊंचाई पर योग करते हुए सेना के जवानों की तस्वीरें सामने आई है, जो आकर्षित करने वाली हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की पुंछ ब्रिगेड ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में योग किया। तमिलनाडु के रामेश्वरम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने पानी के अंदर योग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+