Yoga Day 2021: सिर्फ मोदी नहीं, किरण रिजिजू से केजरीवाल तक, देश के ये 10 नेता फिट रहने के लिए करते हैं योग

Yoga Day 2021: सिर्फ मोदी नहीं, किरण रिजिजू से केजरीवाल तक, देश के ये 10 नेता फिट रहने के लिए करते हैं योग

नई दिल्ली, 20 जून: दुनियाभर में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। भारत में योग अब राजनीतिक नेताओं के दिनचर्या का भी हिस्सा है। सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से लेकर पीयूष गोयल, किरण रिजिजू, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता हर दिन फिट रहने के लिए योग और कसरत करते हैं। भारत में चले फिटनेस चैलेंज के दौरान इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी योग और एक्सरसाइज करते हुई तस्वीरें और वीडियो लोगों के साथ साझा की थी। इन नेताओं में 60 के पार वाले नेता भी शामिल हैं और वैसे लीडर भी हैं, जो 40 पार कर रहे हैं। ये तमाम नेता अपने व्यस्त कार्यक्रमों में वक्त निकाल कर अपनी अच्छी सेहत के लिए वक्त निकालते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे नेताओं के बारे में जो हर दिन योग और कसरत करते हैं।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के एक ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने फिटनेस को हमेशा प्रमोट किया है और बढ़ावा दिया है। 70 साल की उम्र में भी पीएम नरेंद्र मोदी हर दिन निममित तौर पर योग करते हैं। इस बात का खुलासा पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद किया है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर हर साल पीएम मोदी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का अनुरोध करते हैं।

2. राजनाथ सिंह

2. राजनाथ सिंह

69 वर्षीय राजनाथ सिंह घर में हर दिन योग और व्यायाम करना पसंद करते हैं। राजनाथ सिंह दिन भर में दो बार 20 मिनट के लिए पैदल चलते हैं। राजनाथ सिंह हर दिन सुबह योग करते हैं। शायद यही वजह है कि वह इस उम्र में भी फिट हैं।

3. वेंकैया नायडू

3. वेंकैया नायडू

71 वर्षीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी हर दिन योग करते हैं। पिछले साल योग दिवस पर वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी के साथ योग करते हुए तस्वीरें भी शेयर की थी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पास उनकी एक बैडमिंटन टीम भी है, जिसमें उनके कर्मचारी शामिल हैं।

4. किरण रिजिजू

4. किरण रिजिजू

खेल मंत्री किरण रिजिजू भी हर दिन योग और व्यायाम करते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर योग करते हुए तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हैं। किरण रिजिजू सुबह हर दिन योग करना पसंद करते हैं। किरण रिजिजू को साइकिल चलाना भी बहुत पसंद है।

योग दिवस को लेकर हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए किरण रिजिजू ने कहा है कि योग से बेहतर कोई दवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी दवाई है, जिसपर आपको कोई पैसा खर्च नहीं होता है।

5. राहुल गांधी

5. राहुल गांधी

51 वर्षीय राहुल गांधी देश के फिट नेताओं में से एक हैं। राहुल गांधी भी हर दिन योग और एक्सरसाइज करते हैं। राहुल गांधी मेडिटेशन करने का भी बहुत शौक है। इसलिए कांग्रेस नेता अक्सर मेडिटेशन केंद्रों की यात्रा करते हैं। पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी स्कूली बच्चों के साथ पुश अप्स करते नजर आए थे। जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मेडिटेशन करती हैं।

6. अरविंद केजरीवाल

6. अरविंद केजरीवाल

52 वर्षीय अरविंद केजरीवाल भी खुद को सेहतमंद रखने के लिए योग और पैदल चलना पसंद करते हैं। अरविंद केजरीवाल अपने बंगले पर हमेशा योग अभ्यास करते हैं। योग दिवस पर केजरीवाल हर साल लोगों को फिट और व्यायाम करने की सलाह देते हैं।

7. पीयूष गोयल

7. पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल भी अपने फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। 57 वर्षीय पीयूष गोयल भी कई बार फिटनेस और योग को सार्वजनिक मंच पर प्रोमट किया है।

8. जेपी नड्डा

8. जेपी नड्डा

60 वर्षीय बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद को स्वस्थ रखने के लिए योगा करते हैं। जेपी नड्डा ने कोरोना काल में योग को करने का बढ़ावा भी दिया है। जेपी नड्डा का कहना है कि योग शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसलिए कोरोना महामारी के दौरान तो हमें हर योग जरूर करना चाहिए।

9. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

9. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 75 साल की उम्र में भी हर दिन योग करते हैं। राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हर दिन योग करते हैं। योग दिवस 2020 पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योग करते हुए तस्वीर भी शेयर की थी। ट्विटर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविं ने कहा था, कोरोना महामारी की बीच योग करने से शरीर को स्वस्थ और मन को शांति मिलती है।

10. डॉ. हर्षवर्धन

10. डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी 66 साल की उम्र में खुद को सेहतमंद रखने के लिए हर दिन योग का अभ्यास करते हैं। हर्षवर्धन को योग के अलावा साइकिल चलाना भी पसंद है। दिल्ली की सड़कों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को साइकिल चलाते हुए कई बार देखा भी गया है। इसके अलावा रात को वक्त मिलने पर हर्षवर्धन पैदल भी चलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+