Bihar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना में फिल्म ‘हक़’ का विशेष प्रदर्शन, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर हुआ संवाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, बिहार राज्य फिल्म विकास और वित्त निगम ने पटना के रीजेंट सिनेमा में फिल्म हक की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला गया, जिसमें संग्रहालय के अधिकारियों और फिल्म हितधारकों के विचार शामिल थे, जिसके बाद दर्शकों ने सराहना की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार) की ओर से शनिवार को पटना के गांधी मैदान स्थित रीजेंट सिनेमा में फिल्म ‘हक़’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। सुबह 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार द्वारा बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड की महाप्रबंधक रूबी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके बाद सहायक निदेशक सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अजय सिंह ने कृष्ण कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक रूबी ने कहा कि महिलाओं को अपने सम्मान और अधिकारों के लिए केवल पुरुषों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए परस्पर सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जब महिलाएं एक-दूसरे को आगे बढ़ने के अवसर देंगी, तभी वास्तविक अर्थों में महिला सशक्तिकरण संभव होगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार ने भी इस अवसर पर सभी को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी दो बेटियां हैं और समाज को ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जहां बेटियां सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘हक़’ का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म का निर्देशन शूर्ण वर्मा ने किया है, जबकि निर्माता विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता, हरमन बावेजा और विक्की जैन हैं। फिल्म में महिलाओं के अधिकार, उनके संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों के बीच आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इसकी विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली फिल्म बताया।
कार्यक्रम में विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद रंजन दास ने किया, जिन्होंने अपने रोचक अंदाज़ में पूरे आयोजन को प्रभावी ढंग से संचालित किया।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications