International Volunteer Day 2019: जिनकी भागीदारी से हर काम में मिलती है सफलता, उनके सम्मान का खास दिन

नई दिल्ली। आज अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (Irternational Volunteer Day) है। यह दिन स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में लोगों की भागीदारी के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 17 दिसंबर 1985 के प्रस्ताव द्वारा पारित किया गया कि 05 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय वालंटियर दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

जन-जागरूकता पैदा करना

जन-जागरूकता पैदा करना

इस अवसर पर जन-जागरूकता पैदा करने के लिए कान्फ्रेंस, सेमिनार, प्रदर्शनियां, स्वच्छता अभियान, मॉर्निंग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह अवसर सामुदायिक स्तर पर स्वयंसेवकों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करता है। ऐसे में दुनिया के सभी देशों को स्वयंसेवकों के योगदान के बारे में याद दिलाया जाता है।

बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद

बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद

स्वयंसेवक वही होते हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सहायता करते हैं। ये किसी आपात स्थिति या फिर अन्य दुर्घटनाओं के वक्त भी लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। ये लोग अस्पताल से लेकर अनाथाल्य तक में लोगों की मदद करते हैं। शिक्षा के प्रति और सेहत के प्रति भी जागरुकता फैलाते हैं।

इस बार की थीम

इस बार की थीम

इस बार इस खास दिन की थीम 'समावेशी भविष्य के लिए स्वयंसेवक' रखी गई है। जो स्वयंसेवकों के सतत विकास में योगदान को दिखाता है। इसका उद्देश्य देशों के भीतर और बीच असमानता को कम करना है। स्वयंसेवा उन लोगों के लिए होती है जिन्हें अक्सर बाहर रखा जाता है, ये लोग अपने समय और कौशल से स्वयंसेवा करके अपने समुदायों में रचनात्मक भूमिका निभाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+