International Trade Fair: कब से होगी आम लोगों की एंट्री, कहां से मिलेगा टिकट? जानिए
दिल्ली: 14 से 27 नवंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रवेश केवल 14 से 18 नवंबर तक व्यावसायिक दर्शकों के लिए ही किया जाएगा।
यह मेला आम जनता के लिए 19 से 27 नवंबर तक खुला रहेगा। प्रगति मैदान में टिकटों की कोई बिक्री नहीं होगी। टिकट की बिक्री ऑनलाइन और चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों (सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर) पर की जाएगी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों की समीक्षा करते हुए यातायात निर्देश जारी किए हैं। एक अनुमान के अनुसार, मेले में प्रतिदिन लगभग 40,000 लोग शामिल होंगे। वहीं, छुट्टियों के दौरान इनकी संख्या प्रतिदिन लगभग एक लाख तक पहुंच सकती है। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, मथुरा रोड पर दिनभर भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है, इसलिए लोगों को मथुरा रोड पर फुट-ओवर ब्रिज का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान पुलिस ने भैरो मार्ग, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड और मथुरा रोड पर नहीं जाने की सलाह दी है।
दिल्ली पुलिस ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए यात्रियों व व्यापारियों से यातायात नियमों का पालने की सलाह दी है। मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर कहीं भी किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग के किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications