International Girl Child Day 2022: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज, जानें थीम, इतिहास और महत्व
International Girl Child Day 2022: आज के दौर में लड़कियां, लड़कों से किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, एविएशन, मीडिया हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही है। लेकिन फिर भी सामाज में लड़कियों को लेकर कई तरह की रूढ़िवादिता बनी है, जिसे तोड़ना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 11 अक्टूबर 2012 को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से मनाया गया था। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह दिन लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और लड़कियों के सशक्तिकरण व अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। ताकी लड़कियां अपने समझ आने वाली सभी चुनौतियों का समाधान कर सकें।

जानें क्या है इस बार का थीम
इस बार के अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का थीम 'हमारा समय अभी है - हमारे अधिकार, हमारा भविष्य'रखा गया है। वहीं, पिछले वर्ष यानि कि 2021 के थीम की बात करें तो डिजिटल जेनेरेशन, अवर जेनेरेशन था। वहीं, वर्ष 2020 में मेरी आवाज, हमारा साझा भविष्य थीम रखा गया था।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने की ये अपील
संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारियों, नीति निर्माताओं और हितधारकों से लड़कियों के बीच असामना मिटाने को लेकर ज्यादा से ज्यादा निवेश और पॉलिसी बनाने की अपील की है। साथ ही बड़े-बड़े उद्योगों में भी महिलाओं को उच्च पदों पर रखने की बात की गई है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र ने दिव्यांग बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर भी लोगों से आगे आने की अपील की है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास
19 दिसंबर, 2011 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 66/170 पारित किया। इसके बाद 11 अक्टूबर को लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों को पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों के सामने आने वाले मुद्दों जैसे शिक्षा, पोषण, बाल विवाह, कानूनी अधिकार और चिकित्सा अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से हर वर्ष थीम का चयन किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Harmanpreet Kaur को ICC से मिला बड़ा ईनाम, यह अवॉर्ड जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर












Click it and Unblock the Notifications