Harmanpreet Kaur को ICC से मिला बड़ा ईनाम, यह अवॉर्ड जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को आईसीसी की तरफ से एक बड़ा पुरस्कार दिया गया है। 10 अक्टूबर सोमवार को आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा की।
ICC Player of the Month Awards: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को आईसीसी की तरफ से एक बड़ा पुरस्कार दिया गया है। 10 अक्टूबर सोमवार को आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा की। सितंबर महीने के लिए महिलाओं में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को सैंपा गया। सितंबर के महीने में हरमनप्रीत कौर ने अपने बल्ले से टीम के लिए कई अहम पारियां खेली थी।

पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। स्मृति मंधाना और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना का प्रदर्शन भी सितंबर में शानदार रहा था। इन दोनों ही खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए हरमनप्रीत कौर ने यह अवॉर्ड अपने नाम की। हरमनप्रीत ने सितंबर में इंग्लैंड में वनडे सीरीज में 221 की औसत और 103.27 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए, जो कि टूर्नामेंट में किसी और बल्लेबाजों के मुकाबले में ज्यादा थे।

पुरुषों में मोहम्मद रिजवान ने मारी बाजी
आईसीसी की ओर से पुरुष कैटगरी में यह ईनाम पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को दिया गया है। पिछले महीने 10 इंटरनेशनल मैच में सात अर्धशतक जड़ने वाले मोहम्मद रिजवान पिछले कुछ समय से लगातार रन बना रहे हैं। वह वर्ल्ड कप 2022 में भी पाकिस्तान के लिए सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी-20 मैचों की सीरीज में भी उनके बल्ले से खूब रन निकले थे।

अवॉर्ड मिलने के बाद कही यह बात
पुरस्कार जीतने पर मोहम्मद रिजवान बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इसके लिए टीम के अपने साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने टीम में शामिल हर खिलाड़ी ने मेरा हौसला बढ़ाया। जिससे मेरे लिए बेहतर प्रदर्शन करना आसान रहा। मैं इस प्रदर्शन को ऑस्ट्रेलिया ले जाना चाहता हूं और वर्ल्ड कप में भी टीम के लिए खूब रन बनाने की उम्मीद करता हूं। मैं इस पुरस्कार को पाकिस्तान में उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं, जो बाढ़ और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हैं। रिजवान मौजूदा समय में न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications