Friendship Day 2020: फ्रेंडशिप डे आज, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली। मित्रता दिवस को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे के रूप में भी जाना जाता है, यह दिन मुख्य रूप से दोस्ती का जश्न मनाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो फ्रेंडशिप डे दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है लेकिन भारत में इससे युवाओं का कुछ ज्यादा ही लगाव है। इस दिन सभी अपने जिगरी यार को याद करते हैं या उनके साथ अपनी खट्टी-मीठी यादों को ताजा करते हैं। बता दें कि दुनिया के कई हिस्सों में 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है लेकिन भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 2 अगस्त को मनाया जा रहा है।

बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी काफी उत्साह

बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी काफी उत्साह

इस दिन को लेकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी अत्साह देखने को मिल रहा है, इसके पीछे की वजह यह है कि कोरोना वायरस के चलते कई दोस्त लंबे समय से एक दूसरे से नहीं मिले हैं। इस साल का फ्रेंडशिप डे अलग हो सकता है क्योंकि हर साल की तरह इस बार रेस्टोरेंट, बार और अन्य स्थानों पर बहुत कम रौनक देखने को मिलेगी। ऐसे में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही इसे अपने दोस्ते के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

फ्रेंडशिप डे पर कोरोना का प्रभाव

फ्रेंडशिप डे पर कोरोना का प्रभाव

आमतौर पर इस दिन स्कूलों में बच्चे एक दूसरे को गिफ्ट और फ्रेंडशिप बैंड देते हैं लेकिन इस वर्ष स्कूल, कॉलेज बंद होने की वजह से दोस्त बहुत याद आने वाले हैं। हालांकि इस बीच फ्रेंडशिप डे को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से मीम्स की बाढ़ आ गई है, कई यूजर्स अलग-अलग मीम शेयर कर अपने दोस्तों को टैग कर रहे हैं।

कैसे हुई इस दिन की शुरुआत?

कैसे हुई इस दिन की शुरुआत?

अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है, हालांकि परागुआ दुनिया का ऐसा पहला देश हैं जिने फ्रेंडशिप डे मनाए जाने के लिए 1958 में एक प्रस्ताव पेश किया गया। लेकिन कई जानकारों का मानना है कि 1930 में जॉयस हॉल ने हॉल्मार्क कार्ड्स से फ्रेंडशिप डे की शुरुआत की थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे के रूप में ऐलान किया। तब से यह 30 जुलाई को ही मनाया जाता है।

भारत में 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे

भारत में 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे

भारत सहित कई देशों में इसे मनाने की तारीख पक्की नहीं की गई है। भारत में यह अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है तो ओहायो के ओर्बलिन में 8 अप्रैल को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। वहीं दक्षिण एशियाई देशों में अगस्त के पहले रविवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे का ऐलान करने के पीछे संयुक्त राष्ट्र का विचार शांति प्रयासों को प्रेरित करने और समुदायों के बीच पुलों का निर्माण करने के लिए था।

यह भी पढ़ें: चीन में सी फूड मार्केट की वजह से फिर फैलने लगा कोरोना वायरस, नए हॉटस्‍पॉट शिनजियांग पर चुप सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+