1999 में जहां छोड़ा था वहीं से शुरु करना चाहते हैं नवाज शरीफ

एक टीवी इंटरव्यू में शरीफ ने कहा कि वह मोदी से मिलने के प्रति बहुत उत्सुक हैं, और इस मुलाकात को ऐसे बेहतरीन मौके के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के साथ उनकी मुलाकात दोनों देशों को एक-दूसरे के नज़दीक ला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन पल है, और बेहतरीन मौका है, जब दोनों मुल्क एक-दूसरे के नज़दीक आ सकते हैं। शरीफा ने 1999 के पलों को याद करते हुए कहा कि मैं वहीं से सूत्रों को पकड़ना चाहूंगा, जहां वर्ष 1999 में मैंने और वाजपेयी जी ने छोड़ा था। वाजपेयी के प्रति सम्मान दिखाते हुए शरीफ ने कहा कि भाजपा वाजपेयी जी की पार्टी है और उनके लिए मेरे दिल में सबसे ज़्यादा सम्मान है।
शरीफ ने कहा कि दुनिया के किन्हीं भी दो देशों में इतनी सांस्कृतिक और पारंपरिक समानताएं नहीं हैं, जितनी हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच हैं। ऐसे में क्यों न समानताओं को ताकत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वो नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूं। आ पको बता दे कि आज का कार्यक्रम के बाद शरीफ कल मोदी से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications