खुफिया रिपोर्ट में आतंकी हमले की चेतावनी: इसलिए JK में की गई सैन्य बल की तैनाती, रोकी गई अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोकने का फैसला सरकार की ओर से लिया गया। यही नहीं शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, कश्मीर घाटी में पर्यटकों से अपील की गई कि वो घाटी छोड़कर वापस चले जाएं। अचानक लिए गए इन फैसलों के बाद अटकलों को दौर तेज हो गया, हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जम्मू-कश्मीर क्या होने वाला है? सूत्रों के मुताबिक, ये कदम इंटेलिजेंस को मिले बेहद अहम इनपुट्स के आधार पर उठाया गया है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादी घाटी में कई आत्मघाती हमलों की फिराक में हैं। ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला घाटी में आतंकी खतरों की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है।

खुफिया सूत्रों का दावा- जैश के तीन आतंकी POK में देखे गए
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय के दौरान सीमा पार में आतंकियों की हलचल देखी गई। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन आतंकी पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के नेजापीर सेक्टर में आतंकी लॉन्च पैड में तैनात थे, जो कि पुंछ के शाहपुर सेक्टर के भारतीय पोस्ट के सामने है। इस समूह के पास इस क्षेत्र में तैनात पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो का सीधा सहयोग था। यही नहीं इनकी योजना बारूद, शेर, शक्ति और काईयान की फॉरवर्ड पोस्टों पर भारतीय सैनिकों के खिलाफ बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) ऑपरेशन करने की थी।

POK में देखा गया मसूद अजहर का बड़ा भाई इब्राहिम अजहर
खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का बड़ा भाई इब्राहिम अजहर पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में घूमते देखा गया था। उसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के संचालन की देख-रेख का काम सौंपा गया था। जैश-ए-मोहम्मद के इतने बड़े आतंकी के इस तरह से उपस्थिति के बाद बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई गई। यही वजह है कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया।

15 प्रशिक्षित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के घाटी में घुसपैठ की आशंका
पीओके में इब्राहिम अजहर के दिखाई देने की रिपोर्ट के साथ-साथ यह भी जानकारी मिली थी कि 15 प्रशिक्षित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का का एक समूह भी मार्कज, सानन बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा में पहुंचा था। ये सभी आतंकी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित जमरूद इलाके में मौजूद 'अस्करी' प्रशिक्षण शिविर में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जैश के शिविर में पहुंचे थे। 'अस्करी' प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षण लेने वालों को जैश ए मोहम्मद के मौलिक 'साहित्य और हथियार' के बारे बताया जाता है। खुफिया सूत्रों की मानें तो इस बात की पूरी संभावना है कि इन सभी आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए उकसाया गया है।

अमेरिकी स्नाइपर राइफल मिलने से उठे सवाल
खुफिया रिपोर्ट में इस बात की भी आशंका जताई गई है कि आने वाले समय में आतंकी श्रीनगर-बारामुला-उरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों के काफिले को IED के जरिए निशाना बना सकते हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा मार्ग के पास से पाकिस्तान में बनी बारूदी सुरंग का सामान और अमेरिकी स्नाइपर राइफल मिलने से भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। यही नहीं सूत्रों के मुताबिक पीओके में जैश के तीन आतंकी ऐक्टिव थे और वह हमले के फिराक में थे। वे बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के साथ मिलकर हमला करना चाहते थे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications