इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को मिला 27वां नंबर, एक पोस्ट से कमाई जान उड़ जाएंगे होश
मुंबई, 1 जुलाई: फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस साल की हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में 27वें स्थान पर हैं। रिपोर्टके मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 4,03,000 डॉलर (3 करोड़ रुपए) मिल रहे हैं। इस लिस्ट में शीर्ष 20 में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली हैं। वो इस लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं।

प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोवर्स
ब्रिटेन की सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर एचक्यू की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट कहती है कि प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोवर्स हैं और उनकी एक पोस्ट से कमाई 3 करोड़ है। पिछले साल की लिस्ट में प्रियंका की एक पोस्ट से कमाई 271,000 डॉलर थी और वो 19वें स्थान पर थीं। उनकी एक प्रति पोस्ट से कमाई बढ़ी है लेकिन दूसरे सेलेब्रिटी की कमाई और ज्यादा बढ़ी है।

विराट कोहली भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलेब्रिटी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शीर्ष 20 में सूची में अकेले भारतीय हैं। पिछले साल वह 23 वें स्थान पर थे। इस बार उन्होंने प्रियंका को पीछे छोड़ते हुए 19 वें स्थान पर कब्जा किया है। विराट के इंस्टा पर 125 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनको एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 680,000 डॉलर यानी करीब 5 करोड़ रुपए मिलते हैं।

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर
इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में शीर्ष पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके करीब 295 मिलियन फॉलोवर्स हैं और उनको एक प्रमोशनल पोस्ट से करीब 11 करोड़ रुपए मिलते हैं। इंस्टा की रिचलिस्ट में इनके अलावा ड्वेन जॉनसन, एरियाना ग्रांडे, काइली जेनर और टेलर स्विफ्ट जैसे नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications