जब मां का आशीर्वाद साथ हो तो फिर चिंता किस बात की: देवेंद्र फडणवीस
मुंबई| महाराष्ट्र की नये सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की घोषणा होने के बाद ही अपने इरादे लोगों को बता दिये थे कि वो किसी भी तरह राज्य की तरक्की के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे।
जिसकी झलक शनिवार को दिखी तब जब वो सीएम ऑफिस पहुंचे। पहले दिन दफ्तर पहुंचे फडणवीस ने शनिवार को कहा कि शपथ ग्रहण से एक दिन पहले मां के आर्शीवाद से वह खुद को काम करने के लिए प्रेरित महसूस कर रहे हैं। फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के पहले मैंने मां का आशीर्वाद लिया था। पहले दिन काम के लिए प्रेरित महसूस कर रहा हूं।"
सरिता फडणवीस ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह के पहले अपने बेटे को आशीर्वाद दिया था। मालाबार हिल्स स्थित सहयाद्री अतिथि गृह में कैबिनेट की बैठक के साथ फडणवीस ने दिन की शुरुआत की। उसी जगह पर उन्होंने बाद में वित्त, गृह, ऊर्जा तथा कृषि मंत्रालय की प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया।
मीडिया प्रिय फड़नवीस ने मीडिया से भी कहा कि शासन की क्षमता तथा गति में तेजी लाने के लिए उनकी योजना मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रधानमंत्री कार्यालय की तर्ज पर विकसित करने की है।"
वैसे भी फड़नवीस पीएम मोदी से काफी प्रभावित हैं और वो उन्हीं की तरह ही कथनी नहीं करनी पर भरोसा करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications