फडनवीस बनें सीएम या पीएम, जॉब नहीं छोड़ेंगी बीवी अमृता

नागपुर। जहां इस समय पूरा महाराष्ट्र अपने नये युवा सीएम देवेंद्र फडनवीस की ताजपोशी में जुटा है वहीं देवेंद्र की पत्नी अमृता की खुशी का ठिकानी नहीं हैं। अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं देवेंद्र की अर्धागिंनी अमृता भले ही अपने पति की कामयाबी पर इतरा रही हैं लेकिन वो साथ ही अपनी पहचान से समझौता भी नहीं करना चाहती हैं।

इसलिए पत्नी अमृता ने साफ लफ्जों में कहा है कि वो देवेंद्र फडनवीस के सीएम बनने के बाद भी अपनी नौकरी नहीं छोड़ेंगी। मालूम हो कि अमृता एक्सिस बैंक में असोसिएट वाइस-प्रेजिडेंट हैं और इसकी नागपुर में प्रीमियम ब्रांच की हेड हैं। अमृता ने बताया उनके पति नहीं चाहते कि वह नौकरी छोड़ें और उनकी भी यही इच्छा है।

अमृता ने कहा कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और इसलिए केवल पति के सीएम बन जाने पर वो अपनी नौकरी और पहचान नहीं खोना चाहती हैं। अमृता आजाद सोच की मालकिन हैं और उनका मानना है कि आजकल महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और मजबूत होना चाहिए।

कभी जॉब नहीं छोड़ेंगी सीएम फडनवीस की बीवी

अमृता और देवेंद्र की एक पांच साल की बेटी भी है जिसके देखभाल के लिए भी अमृता को समय निकालना पड़ता है। अमृता ने कहा कि वो बैंक से दर्खास्त करेंगी की उन्हें नागपुर से मुंबई शिफ्ट कर दिया जाये लेकिन अगर बैंक ऐसा नहीं भी करता है तो भी वो नागपुर में रहकर ही अपनी नौकरी करती रहेंगी।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में पार्टी की पहली सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाया। फड़णवीस 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के केंद्रीय नेताओं राजीव प्रताप रूडी, ओ.पी. माथुर और जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में राज्य के 121 भाजपा विधायकों ने फड़णवीस को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए

आपको बता दें कि शरद पवार के बाद फड़णवीस महाराष्ट्र के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। वह मात्र 44 वर्ष की उम्र में राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+