कबीर सिंह फिल्म से प्रभावित होकर पहले लड़की को मारा और फिर आत्महत्या कर ली
लखनऊ। शाहिद कपूर की हिट फिल्म कबीर सिंह रिलीज होने के बाद से ही कुछ लोगों की आलोचना का सामना कर रही है। साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म पर काफी बहस और चर्चा भी की गई है। फिल्म के जुड़ा अब एक और मामला सामने आया है। जिससे इसपर बहस दोबारा शुरू हो सकती है।

कबीर सिंह फिल्म से प्रभावित होकर टिकटॉक स्टार जॉनी दादा उर्फ अश्विनी कुमार (32) ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन खुद को मारने से पहले उसने तीन लोगों की हत्या की है। मामला उत्तर प्रदेश राज्य का है। कुमार ने पहले फ्लाइट अटेंडेंट नितिका शर्मा की हत्या की, जब उसे पता चला कि वह किसी और से शादी कर रही है। तीन लोगों की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था।

कबीर सिंह फिल्म के डायलॉग बोलता था
मामले की जांच बिजनौर पुलिस कर रही है। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कबीर सिंह फिल्म से काफी प्रभावित था। वह अक्सर इस फिल्म के डायलॉग और तस्वीरें पोस्ट करता रहता था। कुमार चरित्र के आक्रामक व्यवहार का अनुसरण करने लगा था। वह अपनी वीडियो में फिल्म का डायलॉग 'जो मेरा नहीं हो सकता, उसे किसी और का होने का मौका नहीं दूंगा।' बोलते हुए दिख रहा है।

फिल्म निर्देशक ने घटना पर क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बारे में सुनने के बाद फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी टिप्पणी की है। एक समाचार वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि वह इस घटना के बारे में जानकर आश्चर्यचकित हैं और पीड़ितों से माफी चाहते हैं। वांगा ने कहा है कि उनकी फिल्म कबीर सिंह का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि न तो उनकी कहानी और न ही नायक ने कभी 'हत्या का समर्थन किया' है।

वांगा ने बताया मानसिक रूप से बीमार
उन्होंने कहा कि अश्विनी कुमार जैसे लोग मानसिक रूप से बीमार हैं और अक्सर बॉलीवुड हस्तियों, राजनेताओं और खिलाड़ियों को देखते हैं। वांगा ने कहा, 'अगर आप फिल्म में शाहिद के चरित्र को देखेंगे, तो वह एक खुद को नुकसान पहुंचाने वाला व्यक्ति है जो किसी और की तुलना में खुद को अधिक नुकसान पहुंचाता है।'
World Students' Day 2019: क्यों एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर ही मनाया जाता है ये दिन
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications