8वीं फेल Trishneet Arora, जिसने 23 साल में ही खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, TAC Security के हैं CEO

बचपन से बच्चों के मन में ये बात डाली जाती है कि अगर उन्होंने पढ़ाई नहीं की जो जीवन में कुछ नहीं कर पाएंगे। लेकिन इस बात को एक 23 साल के लड़के ने झूठा साबित कर दिया है।

Recommended Video

    Trishneet Arora 8वीं फेल होकर भी बना करोड़ो की कंपनी का मालिक | वनइंडिया हिंदी
    Trishneet Arora

    मुंबई। बचपन से बच्चों के मन में ये बात डाली जाती है कि अगर उन्होंने पढ़ाई नहीं की जो जीवन में कुछ नहीं कर पाएंगे। लेकिन इस बात को एक 23 साल के लड़के ने झूठा साबित कर दिया है। 23 साल के त्रिशनित अरोड़ा की आज खुद की एक कंपनी है। वो साइबर सिक्योरिटी कंपनी टैक सिक्योरिटी के सीईओ हैं। 8वीं में फेल होने से लेकर खुद की एक कंपनी खड़ी करने की त्रिशनित की ये कहानी काफी प्रेरणादायक है। त्रिशनित अरोड़ा ने सोशल मीडिया पेज Humans of Bombay को अपनी कहानी सुनाई है।

    दिनभर खेलते रहते थे कंप्यूटर पर वीडियो गेम

    दिनभर खेलते रहते थे कंप्यूटर पर वीडियो गेम

    त्रिशनित ने बताया कि उन्हें हमेशा से कंप्यूटर का शौक था। हिस्ट्री और जियोग्राफी उन्हें समझ नहीं आती थी लेकिन कंप्यूटर को वो अच्छे से समझते थे। जब उनके घर पहला कंप्यूटर आया तो वो उसपर दिन रात गेम खेलने लगे। उनका ऐसा करने से मां-बाप खुश नहीं थे इसलिए कंप्यूटर पर पासवर्ड लगा दिया। लेकिन त्रिशनित ने पासवर्ड भी क्रैक कर लिया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें डांटा नहीं, बल्कि एक और कंप्यूटर लाकर दे दिया। अब तो त्रिशनित का सारा वक्त कंप्यूटर पर ही बीतने लगा।

    फेल होने पर मां-बाप ने नहीं डांटा

    फेल होने पर मां-बाप ने नहीं डांटा

    दिनभर कंप्यूटर पर लगे रहने के कारण त्रिशनित 8वीं में फेल हो गए। जब माता-पिता को ये पता चला तो उन्होंने त्रिशनित को न मारा न डांटा, बल्कि बड़े ही आराम से पूछा कि वो करना क्या चाहते हैं? त्रिशनित ने फिर अपने माता-पिता को दिल का राज बताया। उन्होंने कहा कि वो कंप्यूटर्स पढ़ना चाहते हैं। उन्होंने स्कूल छोड़ने का फैसला लिया जिसमें माता-पिता ने पूरा सहयोग दिया। त्रिशनित 19 साल में ही कंप्यूटर में निपुण हो गए। वो काम भी करने लगे और उन्हें उनका पहला पे चेक 60 हजार रुपयों का मिला।

    बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं मालिक

    बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं मालिक

    त्रिशनित खुद को एथिकल हैकर कहते हैं। इसके बाद त्रिशनित ने जितना भी काम किया वो सभी पैसे अपनी कंपनी खड़ी करने में लगा दिया। उन्होंने टैक सिक्योरिटी नाम की कंपनी खड़ी की जिसके आज बड़े-बड़े कस्टमर्स हैं। त्रिशनित पंजाब प्रदेश और क्राइम ब्रांच के आईटी एडवाइजर हैं। रिलायंस से लेकर बड़ी सरकारी अधिकारियों के लिए उनकी कंपनी काम करती है। त्रिशनित हैकिंग पर 'हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा', 'दि हैकिंग एरा' कई किताबें भी लिख चुके हैं।

    काम के लिए मिल चुके हैं कई इनाम

    काम के लिए मिल चुके हैं कई इनाम

    त्रिशनित का सपना है कि वो बिलियन डॉलर की साइबर सिक्योरिटी की कंपनी खड़ी करें। फिलहाल उनके भारत में 4 और दुबई में एक ऑफिस है। खबरों के मुताबिक उनकी कंपनी का रेवेन्यु 1 करोड़ का रहा है। त्रिशनित को अपनी उपलब्धि के लिए कई ईनाम भी मिल चुके हैं। बड़ी-बड़ी शख्सितों के साथ उनकी तस्वीरें आती रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+