जब आतंकी ने कर्नल आशुतोष के मोबाइल पर आई कॉल के जवाब में कहा अस्सलामवालेकुम, हंदवाड़ा एनकाउंटर की Inside Story
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में इस समय तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। शनिवार को कुपवाड़ा जिले में आने वाले हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर के बाद मंगलवार रात से ही घाटी में एंटी-टेरर ऑपरेशंस को लॉन्च किया गया है। हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश और जम्मू कश्मीर पुलिस के सब-इंसपेक्टर शकील काजी शहीद हो गए। इस एनकाउंटर में शुरुआत में जीत आतंकियों के हाथ में जाती नजर आ रही थी मगर सिर्फ एक शब्द ने पूरी कहानी को बदल कर दिया था।
Recommended Video

13 घंटे तक चला था एनकाउंटर
कर्नल आशुतोष के फोन पर की गई एक कॉल जिसका जवाब एक आतंकी ने दिया था, उसने पूरे एनकाउंटर का रुख सुरक्षाबलों की तरफ मोड़ दिया था। इस फोन कॉल के जरिए हंदवाड़ा के छांजीमुल्ला इलाके के एक घर के बाहर मौजूद पुलिस जवानों और सेना की टीम को इशारा किया कि टीम खतरे में है। हंदवाड़ा एनकाउंटर 13 घंटे तक चला था। इस एनकाउंटर को तब लॉन्च किया गया जब आतंकियों ने कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया था। इंग्लिश डेली हिन्दुस्तान टाइम्स ने जम्मू कश्मीर पुलिस के सूत्रों के हवाले से यह बताया है। शाम 3:30 बजे सीओ कर्नल आशुतोष अपनी टीम के साथ हंदवाड़ा में उस जगह के लिए रवाना हुए थे जहां पर आतंकियों ने नागरिकों को बंधक बनाया था।

कर्नल का फोन था आतंकियों के पास
करीब 5:30 बजे कर्नल शर्मा और उनकी टीम ने उस परिवार को तो घर से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की जिन्हें आतंकियों ने बंधक बनाया था। लेकिन आतंकियों ने उन्हें घेर लिया। टीम की तरफ से कोई सिग्नल ही नहीं आ रहा था। जम्मू कश्मीर पुलिस सूत्रों की मानें तो शाम छह बजे से रात 10 बजे तक कर्नल शर्मा और उनकी टीम से संपर्क करने की कई कोशिशें की गई थीं और सारे प्रयास विफल हो गए थे।

जवाब के बाद फिर शुरू हुई फायरिंग
चार घंटे बाद यानी 10 बजे फोन किसी ने उठाया और दूसरी तरफ से जवाब आया, 'अस्सलामवालेकुम।' इस जवाब के साथ ही ऑफिसर्स ने जो फायरिंग रुक गई थी उसे दोबारा शुरू किया। बाहर इंतजार कर रहे पुलिस और सेना के ऑफिसर्स को पता लग गया था कि कर्नल का फोन आतंकियों के कब्जे में है। रविवार तड़के तक फायरिंग होती रही। सुरक्षाबलों के पास कोई भी रास्ता या वजह नहीं थी कि इस फायरिंग को रोका जाए।

ढेर हुआ लश्कर का टॉप कमांडर
एनकाउंटर की शुरुआत में कर्नल शर्मा और उनकी टीम के हाथ पीछे बांध दिए गए थे। यह इस बात को सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि घर में बंधक बनाए गए परिवार को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। जैसे ही परिवार घर के बाहर आ गया, टीम की सुरक्षा, बाकी सुरक्षाबलों के लिए प्राथमिकता थी। इसके बाद रविवार को दिन निकलने पर फायरिंग बंदद हो गई। जब सुरक्षाबल घर के अंदर दाखिल हुए तो उन्हें आतंकियों की दो लाशें मिली थीं जिसमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर हैदर था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications