सामने आईं सैफ अली खान के आलीशान पटौदी पैलेस की तस्वीरें, महल की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। एक्टर सैफ अली खान हाल ही में अपनी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर के संग वैलंटाइंस डे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए अपने पैतृक गांव पटौदी के इब्राहिम पैलेस पहुंचे थे। उनके साथ उनका छोटा बेटा तैमूर भी साथ था। सैफ और करीना ने पटौदी पैलेस की कई फोटों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। हाल ही में सैफ की इब्राहिम पैलेस के अंदर की फोटो सामने आई हैं। इन फोटो के देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सैफ का ये पैतृक महल कितना आलीशान है। हाल ही में सैफ ने इसका रिनोवेशन कराया था।

पटौदी पैलेस का निर्माण 1935 में हुआ
हरियाणा के गुड़गांव से 26 किलोमीटर दूर पटौदी में बना यह सफेद महल पटौदी परिवार की निशानी है। इस परिवार का इतिहास वैसे तो 200 साल से भी ज्यादा पुराना है, लेकिन इस महल को बने अभी करीब 80 साल ही हुए है। पटौदी पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दकी ने कराया था।

महल की कीमत कुल 800 करोड़ रुपये से अधिक
उनके बेटे और 9वें नवाब मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी ने विदेशी आर्किटेक्ट की मदद से इसका रिनोवेशन कराया था। नवाब अली के बचपन में सात-आठ नौकर सिर्फ उनकी देखभाल में लगे रहते थे। इस पैलेस में कई बड़े ग्राउंड, गैरेज और घोड़ों के अस्तबल हैं। बताते हैं कि महल की कीमत कुल 800 करोड़ रुपये से अधिक है।

पैलेस में ही है नवाब पटौदी की कब्र
हाल ही में नवाब अली के बेटे और 10वें नवाब सैफ अली खान ने पटौदी पैलेस का रिनोवेशन कराया था। मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी की मृत्यु के बाद उन्हें महल परिसर में ही दफनाया गया था। उनके अन्य पूर्वजों की कब्र भी यहीं आसपास है।

हाल ही में सैफ गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस में नजर आए थे
हाल ही में सैफ गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस में नजर आए थे। ये तस्वीरें पटौदी महल के अंदर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ अपने महल में अलग अलग जगह पोज देते नजर आ रहे हैं।

आम लोगों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए थे सैफ
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनका यह महल कितना आलीशान है। इसके साथ ही सैफ की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिनमें वो अपने इलाके के आम लोगों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।
फोटो साभार: @celebrityspaghetti , @brunchdudimanche












Click it and Unblock the Notifications