INSACOG ने की कोरोना के BA.4 और BA.5 सब वैरिएंट की पुष्टि, वैक्सीनेट हो चुके मरीज हुए संक्रमित

नई दिल्ली, मई 22। भारत में फिलहाल कोरोना की रफ्तार धीमी है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी कोरोना सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में कोरोना के सब वैरिएंट को लेकर आ रही खबरें डरा रही हैं। रविवार को केंद्रीय निकाय INSACOG ने भारत में कोविड 19 के BA.4 और BA.5 वेरिएंट की पुष्टि की है। एचटी की खबर के मुताबिक, पहला मामला तमिलनाडु में और दूसरा तेलंगाना में मिला है।

BA.4 & BA.5 variants coronavirus

तमिलनाडु में महिला मिली संक्रमित

आपको बता दें कि कोरोना के यह दोनों सब वैरिएंट ओमिक्रोन वेरिएंट के ही हैं। इन्हीं वैरिएंट की वजह से इस साल के शुरुआत में देश में संक्रमण का व्यापक असर हुआ था। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम केंद्र सरकार द्वारा स्थापित एक संयुक्त निकाय है जिसने कहा है कि तमिलनाडु में एक 19 वर्षीय महिला BA.4 वैरिएंट से संक्रमित मिली है। यह महिला पूरी तरह से वैक्सीनेट थी और इसके अंदर लक्षण भी कुछ खास नजर नहीं आए थे।

तेलंगाना में बुजुर्ग हुआ संक्रमित

वहीं दूसरा मामला तेलंगाना का है, जहां एक 80 साल का बुजुर्ग कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के BA.5 वैरिएंट से संक्रमित मिला है। इस मरीज के अंदर भी हल्के लक्षण नजर आए थे और इसने भी वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी। INSACOG ने कहा कि दोनों ही मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं निकली है, जो थोड़ी राहत देने वाली बात है।

INSACOG ने कहा है कि एहतियात के तौर पर BA.4 और BA.5 मरीजों का कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का एक यात्री BA.4 वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+