सुब्रत रॉय पर स्याही फेंकने वाला मनोज है अन्ना हजारे का भक्त

Subrata Roy ink attack
नई दिल्‍ली। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय पर सुप्रीम कोर्ट के सामने काली स्‍याही फेंकी गई। पकड़े गये हमलावर ने खुद का नाम मनोज शर्मा बताया है और कहा कि वह ग्‍वालियर से आया है और एक वकील है। मनोज के अनुसार सहारा गरीबों का चोर है। इसलिए अपना गुस्‍सा जताने के लिए उसने ऐसा किया।

गौर हो कि सुब्रत आज सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश होने के लिए दिल्‍ली आये हैं। उन पर निवेशकों का 20 हजार करोड़ रूपये न लौटाने का आरोप है। इसके पहले उन्‍होने पुलिस वैन में बैठने से इंकार कर दिया था और अपनी ही प्राइवेट गाडि़यों से कोर्ट पहुंचे।

सुब्रत राय के पहुंचते ही उनके सुरक्षाकर्मियों के बीच में ही काला कोट पहने हुए मनोज ने जेब से पेन निकाला और सहारा के चीफ पर इंक छिड़क दी। इस हमले में सुब्रत राय बच गये, लेकिन उनके माथे और सिर पर स्याही फैल गई। इतनी ही देर में सहारा चीफ के सुरक्षाकर्मियों व साथ‍ियों ने मनोज को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

Did You Know: नर्वस सिस्टम को डैमेज कर सकती है स्याही

पिटाई के साथ-साथ मनोज के कपड़े फाड़ दिये और पुलिस के हवाले कर दिया। मनोज फिर भी बार-बार चिल्ला रहा था कि सहारा ने लोगाें को छला है.... मनोज ने बाद में पुलिस हिरासत में बताया कि वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन का कार्यकर्ता है। उसने बताया कि वो अन्ना हजारे का भक्त है और देश में चल रही भ्रष्टाचार के ख‍िलाफ जंग का अभ‍िन्न हिस्सा है।

जरूर पढ़ें- पहले रामदेव अब सुब्रत राय पर स्याही, अगर ये तेजाब होता तो?

साथी वकीलों ने बताया कि मनोज कई बार इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अभ‍ियानों में हिस्सा ले चुके हैं। मनोज फिलहाल पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच के लिये दिल्ली पुलिस ने अध‍िकारी नियुक्त कर दिया है।

Did You Know: पेन में इस्तेमाल होने वाली स्याही में जो केमिकल इस्तेमाल होते हैं, उनसे स्क‍िन इंफेक्शन, सिर दर्द के अलावा नर्वस सिस्टम को डैमेज हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+