600 बच्चों की भूख से मौत के सवाल पर भाजपा मंत्री का जवाब, 'होने भी दो'

महाराष्ट्र सरकार में आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा कुपोषण और भूख से हो रही मौतों के सवाल पर 'होने भी दो' कहकर बुरी तरह घिर गए हैं।

vishnu

महाराष्ट्र के पालघर मेंआदिवासियों के बीच भूख और कुपोषण से हो रही मौतों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पालघर जिले के गांव कालमबाडी में 30 अगस्त को एक साल के सागर ने भूख और कुपोषण के चलते दम तोड़ दिया था। मंगलवार को सागर के परिजनों से मिलने के लिए आदिवासी मंत्री विष्णु सावरे पहुंचे।

विष्णु सावरे के बच्चे की मौत के 15 दिन बाद सागर के परिजनों से मिलने पहुंचने को लेकर श्रमजीवी संगठनों ने उनका विरोध किया। श्रमजीवी संगठनो ने पालघर में हालिया दिनों में कुपोषण की वजह से हुई 600 मौतों की बात कहते हुए इस पर सवाल किया तो मंत्री जी ने कह दिया कि होने दो, इस पर हम क्या करें।

विपक्ष ने की सावरे को बर्खास्त करने की मांग

मंत्री जी के बच्चों की भूख और कुपोषण से मौत के सवाल पर 'होने भी दो' कहने के बाद हंगामा हो गया। मंत्री के बयान को असंवेदनशील बताते हुए विपक्षी पार्टियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस पर जमकर निशाना साधा है।

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में जरा भी संवेदनशीलता है तो उन्हें तुरंत विष्णु सावरे को बर्खास्त करना चाहिए। पाटिल ने कहा कि सावरे 1990 से इस क्षेत्र से विधायक चुने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। जिससे यहां कुपोषण की समस्या गहराती ही जा रही है।

सावरे के इस बयान पर मुख्यमंत्री फड़नवीस ने भी नाराजगी जताई है, सरकार के दूसरे मंत्रियों ने भी इस पर सफाई दी है। वहीं आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरे ने इस तरह की कोई बात कहने से ही इंकार किया है।

मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

विष्णु सावरे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि किस तरह से इस तरह की बात कहने का आरोप उन पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

विष्णु सावरे ने कहा कि वो खुद आदिवासी हैं और गरीबी को समझते हैं। सावरे ने कहा कि क्षेत्र की बेहतरी के लिए सरकार लगतार काम कर रही है। सावरे ने कहा कि वो खुद सालों से आदिवासियों के लिए काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+