टीवी चैनलों को सरकार की चेतावनी, बच्चों का उत्तेजक गानों पर डांस ना दिखाएं
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रियलिटी डांस शो में बच्चों को अभद्र और उत्तेजक रूप से दिखाए जाने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे बच्चों को इस तरह से टीवी पर प्रस्तुत न करें। मंत्रालय ने पाया है कि डांस रियलिटी शो में अकसर छोटे बच्चों को वो डांस स्टेप्स करते देखा जाता है जो कि वास्तव में फिल्मों में युवा कलाकारों ने किए हैं।

'बच्चों पर पड़ता है गलत प्रभाव'
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि ये कदम अक्सर विचारोत्तेजक और उम्र के अनुकूल होते हैं। इस तरह के कृत्य का बच्चों पर गलत प्रभाव हो सकता है, कम उम्र के कारण ये उन्हें प्रभावित कर सकता है। मंत्रालय की ओर से चैनलों को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि टीवी पर बच्चों को शो में इस तरह के डांस मूव्स करने से रोकें जो कि व्यसक करते हैं।

केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशल) एक्ट के तहत काम करें टीवी चैनल
टीवी चैनलों को मंत्रायल की ओर से दी गई एडवाइजरी में कहा गया है- सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशल) एक्ट के तहत रहकर काम करना होगा। एक्ट और नियम के अनुसार टीवी पर कोई भी इस तरह का कार्यक्रम नहीं दिखाया जाना चाहिए जो कि छोटे बच्चों को बदनाम करता हो या उनपर गलत प्रभाव डाले।

'बच्चों के शो को लेकर बरतें अधिक सावधानी'
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि चैनलों को ऐसे रियलिटी शो और कार्यक्रमों को दिखाने के दौरान अधिक संयम, संवेदनशीलता और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बता दें कि ये एडवाइजरी सभी प्राइवेट निजी चैनलों को जारी की गई हैं जिसका पालन अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें- सरकार का नया आदेश, अब भारतीय भाषाओं में देने होंगे सभी टीवी शोज के टाइटल
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications