Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरकार का नया आदेश, अब भारतीय भाषाओं में देने होंगे सभी टीवी शोज के टाइटल

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को टीवी चैनलों को लेकर नया आदेश जारी किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टीवी सीरियलों की शुरुआत और अंत में दिए जाने वाले टाइटलों को भारतीय भाषाओं में भी दिए जाने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस आदेश का मकसद भारतीय भाषाओं का प्रचार और प्रसार है। सरकार का यह आदेश सिर्फ टीवी चैनलों के लिए नहीं है बल्कि सिनेमा के लिए भी है।

 I&B ministry orders to all private TV channels to display credits in regional languages

शुक्रवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, टीवी चैनलों को आदेश जारी किया जा रहा है कि जो भी सीरियल वह प्रसारित करते हैं, कई बार उनकी शुरुआत और अंत में दिए जाने वाले शीर्षक और क्रेडिट अक्सर अंग्रेजी भाषा में दिए जाते हैं। भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए उनसे यह कहा गया है कि ये शीर्षक और क्रेडिट उस भाषा में भी दें जिस भाषा में वह सीरियल प्रसारित कर रहे हो।

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने आगे कहा, 'भारतीय भाषा के अलावा अगर वह अंग्रेजी में भी शीर्षक और क्रेडिट देना चाहते हैं तो इसके लिए वे स्वतंत्र हैं। हम कुछ भी प्रतिबंधित नहीं कर रहे हैं, असल में हम भारतीय भाषाओं को जोड़ रहे हैं। हम सिनेमा के लिए भी ऐसा आदेश जारी कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+