उरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी मार गिराए, जारी है ऑपरेशन
श्रीनगर।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की एक और कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियो को सेना ने मार गिराया है, आतंकियों के साथ सेना का ऑपरेशन अभी जारी है। पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई कोशिशों को सेना लगातार नाकाम कर रही है। सेना ने इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया है, जिनकी पहचान अभी नहीं की जा सकी है। जिस जगह पर सेना का यह ऑपरेशन चल रहा है, यह श्रीनगर से तकरीबन 110 किलोमीटर दूर है। सेना ने यह ऑपरेशन उस वक्त शुरू किया जब उसे देर रात आतंकियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी और संदिग्ध गतिविधि शुरू हुई। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आतंकियों
ने सेना पर गोलियां चला दी, जिसक बाद सेना और आतंकियों के बीच गोलाबारी शुरू हो गई। सेना के अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो आतंकियों को मार गिराने में सेना सफल रही है। हालांकि अभी तक इन आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है कि ये लोग कि संगठन से संबंध रखते हैं। आपको बता दें कि सेना ने पिछले दो दिनों में लगातार दूसरी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है, इससे पहले 3 नवंबर को भी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना ने एक आतंकी को मार गिराय था, जब वह घाटी के भीतर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।











Click it and Unblock the Notifications