Dubai Expo 2020: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया इंडिया पवेलियन का उद्घाटन
दुबई, अक्टूबर 01: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दुबई एक्सपो 2020 में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। उद्घाटन की शुरुआत नाथू लाल सोलंकी परिवार द्वारा भारतीय मंडप की सीढ़ियों पर शंख (शंख) की ध्वनि के साथ हुई। दुबई ने गुरुवार को एक रेगिस्तानी स्थल पर अपने 7 बिलियन अमरीकी डालर के एक्सपो 2020 की शुरुआत की। दुबई एक्सपो में इंडिया पवेलियन के शुभारंभ के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा, यह आयोजन दुनिया के लिए एक नए उभरते तकनीकी रूप से संचालित और आत्मविश्वासी भारत को उजागर करेगा। दुबई एक्सपो 2020 भारत की क्षमता का प्रदर्शन करने का एक अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि बदली है। एक्सपो में तकनीक की दुनिया में भारत की नई तस्वीर दिखेगी साथ ही स्पेस की दुनिया में भी भारत की नई तस्वीर दिखेगी।
उन्होंने कहा कि, ऊर्जा, पर्यावरण के क्षेत्र में भारत नेतृत्व कर रहा है। अब दुनिया को पता है कि भारत का समय आ गया है। भारत पर दुनिया की आस्था है, विश्वास है। यूएई और भारत के साझा हित हैं। हम प्रतिस्पर्धा में नहीं हैं, हम एक दूसरे के पूरक हैं। यूएई के निवेशक और उसके नेता भारत के साथ व्यापार करने और व्यापार के विस्तार को लेकर बहुत सकारात्मक हैं।
कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन होगा। इस एक्सपो में 180 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं। इनमें से एक भारत का भी है। इसे बनाने में 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सेंट्रल गुंबद बनाने में 550 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। एक अक्टूबर से 31 मार्च 2022 तक चलने वाले इस मेगा एक्सपो में भारतीय पवेलियन पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications