Indus waters Treaty: 'ढांचा बनेगा तो तोड़ देंगे', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने फिर दी गीदड़भभकी

Indus waters Treaty: सिंधु जल समझौते को रद्द करने को लेकर भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने एक बार फिर से भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या मोड़ने के लिए कोई भी संरचना बनाता है, तो पाकिस्तान उसे तोड़ डालेगा।

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द करने के साथ ही कई प्रतिबंध लगाए थे। जिसके बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार गीदड़भभकी दी जा रही है।

Indus waters Treaty

ढांचे का प्रयास भी आक्रामकता मानी जाएगी - ख्वाजा आसिफ

एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि यदि भारत सिंधु बेसिन पर बांध बनाता है तो पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्या होगी, तो आसिफ ने कहा, 'यह पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता होगी... यदि उन्होंने ऐसा कोई आर्किटेक्चरल प्रयास भी किया, तो पाकिस्तान उस ढांचे को नष्ट कर देगा।'

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री नहीं बयान मंत्री हैं-BJP

पाकिस्तान के मंत्री के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, 'ख्वाजा आसिफ साफ़ तौर पर घबराए हुए हैं। भले ही वह पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हैं, लेकिन उनके पास किसी चीज़ पर नियंत्रण नहीं है। वह सिर्फ़ 'बयान मंत्री' बनकर रह गए हैं, जो लगातार खोखली धमकियाँ देते रहते हैं। पाकिस्तानियों के बीच डर साफ़ झलक रहा है। वे रातों की नींद खो बैठे हैं।'

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का खतरा! पाक ने राजस्थान सीमा पर तैनात किए चीनी टैंक

पीएम से लेकर कई नेता दे चुके हैं धमकी

बता दें कि, भारत के एक्शन से घबराए पाकिस्तान के नेता लगातार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि यदि भारत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी के बहाव को रोकता है या मोड़ता है, तो इसे युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा। वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो सहित पाकिस्तान सरकार के कई मंत्रियों ने भी भारत को धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी परिवार की वापसी पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला?

'एक बूंद भी पानी नहीं जाएगा पाकिस्तान'

बता दें कि, भारत के जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कहा था कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि,'पाकिस्तान को एक बूंद पानी भी न मिले।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+