शीना बोरा हत्याकांड: सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी और पीटर के खिलाफ हत्या का मामला किया दर्ज

सीबीआई ने कहा कि इंद्राणी का बेटा उससे अपनी बहन के लापता होने पर बहुत सारे सवाल पूछ रहा था, इसलिए इंद्राणी अपने बेटे को भी जान से मारना चाहती थी।

नई दिल्ली। 24 साल की शीना बोरा को गला घोंटकर मारे जाने और फिर मुंबई के नजदीक की दफनाए जाने के करीब 5 साल बाद अब शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता पीटर मुखर्जी के खिलाफ हत्या और षड़यंत्र के चार्ज लगाए गए हैं। इस केस में ट्रायल 1 फरवरी से शुरू होगा। इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना पर भी एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट द्वारा शीना के भाई मिखाइल बोरा की हत्या की कोशिश के चार्ज लगाए गए हैं। सीबीआई ने कहा कि इंद्राणी का बेटा उससे अपनी बहन के लापता होने पर बहुत सारे सवाल पूछ रहा था, इसलिए इंद्राणी अपने बेटे को भी जान से मारना चाहती थी।

indrani mukerjea शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी और पीटर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
ये भी पढ़ें- शीना बोरा मर्डर केस: पीटर को तलाक देना चाहती है इंद्राणी मुखर्जी, कोर्ट ने कहा- आप की मर्जी

इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय सीबीआई का अहम गवाह बन चुका है। आपको बता दें कि शीना बोरा हत्या मामले में यह चौथा आरोपी है, जिसने शीना बोरा की हत्या को अंजाम देने में मदद की थी। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि शीना बोरा को उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी ने ही मारा था। सीबीआई के अनुसार यह हत्या प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर की गई थी। वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने बताया कि शीना बोरा की हत्या किए जाने की इस पूरी योजना के बारे में इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी को पहले से ही पता था।
ये भी पढ़ें- पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने पटक-पटक कर बच्ची को मार डाला
इंद्राणी पर आरोप है कि उसने शीना बोरा को अप्रैल 2012 में गला घोंटकर मार डाला था। इस वारदात को उसने मुंबई से बाहर कार के अंदर ही अंजाम दिया था। शीना बोरा को मारने के लिए इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर की मदद ली थी। शीना बोला का अधजला शव 2015 में मुंबई के पास जंगल से बरामद हुआ था। उसी साल कुछ दिनों बाद इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, इंद्राणी और पीटर दोनों की ही वकीलों का कहा है कि सीबीआई ने जो भी आरोप लगाएं हैं, वह अपने उन आरोपों को साबित नहीं कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+