Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने पटक-पटक कर बच्ची को मार डाला

कश्मीर में एक पिता ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े का गुस्सा बच्ची पर उतारा और उसे जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला।

जम्मू। जम्मू कश्मीर में एक पिता ने अपनी 10 महीने की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। पति द्वारा बच्ची की हत्या का ये सनसनीखेज मामला जम्मू कश्मीर के गंदरबल जिले के बमलोरा गांव का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 10 महीने की बच्ची अलीमा जान की हत्या उसके पिता ने कर दी।

Kashmir Man Tosses Baby To Death After Argument With Wife

पिता उस वक्त बहुत गुस्से में था। उसकी पत्नी के किसी बात कर लड़ाई हो गई थी। पत्नी से हुई बहस का गुस्सा उसने अलीमा पर उतारा और उसे जोर से जमीन पर पटक दिया। पिता द्वारा जमीन पर पटके जाने की वजह से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रेटर कश्मीर के पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची की पिता ड्रग का आदी था। इसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। पड़ोसियों के मुताबिक वो अक्सर नशे में अपनी पत्नी को पीटा करता था। उस दिन भी इसी वजह से उसकी अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई थी। पत्नी से झगड़ा करने के बाद उसने पास में सो रही बच्ची पर अपना गुस्सा उतारा और उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बच्ची की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+