शीना बोरा मर्डर केस: पीटर को तलाक देना चाहती है इंद्राणी मुखर्जी, कोर्ट ने कहा- आप की मर्जी

जिस दौरान इंद्राणी ने ये बयान दिया उस वक्त पीटर मुखर्जी कोर्ट में मौजूद नहीं थे। उन्हें इंद्राणी के इस खुलासे से कुछ मिनट ही पहले जेल ले जाया गया था।

मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत में कहा कि वह पीटर मुखर्जी को तलाक देना चाहती हैं। पीटर मुखर्जी भी हत्या के इस मामले में आरोपी हैं। इंद्राणी के बयान पर स्पेशल जज एचएस महाजन ने कहा कि यह उनका निजी मामला है, उन्हें इसके लिए न तो कोर्ट को जानकारी देने की जरूरत है और न ही अनुमति की। जिस दौरान इंद्राणी ने ये बयान दिया उस वक्त पीटर मुखर्जी कोर्ट में मौजूद नहीं थे। उन्हें इंद्राणी के इस खुलासे से कुछ मिनट ही पहले जेल ले जाया गया था।

शीना बोरा मर्डर केस: पीटर को तलाक देना चाहती है इंद्राणी मुखर्जी, कोर्ट ने कहा- आप की मर्जी

इंद्राणी के दो पतियों पर भी आरोप तय
इसके पहले इंद्राणी और पीटर को विशेष अदालत ने शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी ठहराया। दोनों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं और सीबीआई इस मामले में आरोपों को साबित करने के लिए सबूत और गवाह पेश करेगी। इंद्राणी और पीटर के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि आरोप बेबुनिया हैं और उनके मुवक्किल को बेवजह फंसाया जा रहा है। कोर्ट ने इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना के खिलाफ भी आपराधिक साजिश रचने और सबूत मिटाने के आरोप तय किए हैं। READ ALSO: बच्चों के यौन शिकारी के मन में क्या चल रहा होता है?

खुलासा करने वाला ड्राइवर बना सरकारी गवाह
मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने सीबीआई पर सच छुपाने और पीटर के खिलाफ एक एजेंडा के तहत काम करने का आरोप लगाया। बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना पर शीना बोरा की हत्या का आरोप लगा था। शीना की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी और इसका खुलासा अगस्त 2015 में एक गुमनाम फोन कॉल से हुआ था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी और इंद्राणी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर ने हत्या की पूरी कहानी बयां कर दी। इंद्राणी का ड्राइवर श्यामवर राय अब सरकारी गवाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+