शीना मर्डर केस में खुलासा: पीटर के बेटे राहुल के साथ लिव इन में रहती थी शीना

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मुंबई के शीना बोहरा केस में नया खुलासा हुआ है। जी हां वहीं मर्डर जिसके आरोप में स्‍टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्‍नी इंद्राणी को गिरफ्तार किया गया है। अबतक यह बात सामने आ रही थी कि शीना बोरा आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बहन हैं लेकिन पुलिसिया पूछताछ में खुद इंद्राणी ने बताया कि शीना उनकी बहन नहीं बल्‍कि बेटी थी।

Indrani didn't like Sheena's relation with my son Rahu
हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी नहीं कह रही है। पुलिस अब आगे की जांच के लिए इंद्राणी मुखर्जी को गुवाहाटी उनके गृहनगर लेकर भी जाएगी। पुलिस ने इंद्राणी को 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। इन सबके अलावा जो सबसे बड़ा खुलासा हुआ है वो ये है कि पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी और शीना बोरा लिव इन रिलेशन में रहते थे। पीटर मुखर्जी ने खुद इस बात से पर्दा उठाया है और कहा है कि दोनों मुंबर्इ के एक फ्लैट में रह‍ते थे। पीटर ने कहा है कि यह सेंसेटिव इश्यू था। हम लोग इसे लेकर ज्यादा खुश नहीं थे। इसलिए बेटे ने बाद में रिश्ता खत्म कर दिया।

पीटर मुखर्जी ने कहा है कि उन्‍हें और उनकी पत्‍नी इंद्राणी को इस बात से आपत्‍ति थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में इंद्राणी ने हत्‍या की बात कबूल कर ली है। सूत्रों के मुताबिक कत्‍ल से पहले शीना को बांद्रा से किडनैप किया गया था और फिर नेशनल कॉलेज के सामने गला दबाकर मार दिया गया। उल्‍लेखनीय है कि शीना बोरा की साल 2012 में हत्‍या कर दी गई थी और पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव को मुंबई से करीब 84 किलोमीटर दूर रायगढ़ के जंगलों में फेंक दिया गया था। शीना के मर्डर की सही वजह अब तक पता नहीं चली है। पुलिस प्रॉपर्टी और ऑनर किलिंग के एंगल से केस की जांच कर रही है।

कौन है इंद्राणी और पीटर

इंद्राणी मुखर्जी: आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ। दावा है कि शीना इंद्राणी की बहन नहीं, बेटी थी। मिखाइल बेटा है। ये दोनों इंद्राणी के पहले पति से हुए बच्चे हैं।

पीटर मुखर्जी: स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ। इंद्राणी के पति। राहुल मुखर्जी। ये पीटर की पहली शादी से हुए बेटे हैं। राहुल और शीना के बीच अफेयर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+