पीटर और इंद्राणी मुखर्जी का हुआ तलाक, 17 साल पहले की थी शादी
मुंबई। चर्चित शीना बोरा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के बीच गुरुवार को तलाक हो गया। आपसी सहमति के आधार पर बॉम्बे फैमिली कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी। इंद्राणी मुखर्जी की वकील के मुताबिक दोनों ने करीब एक साल पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। दोनों ने 17 साल पहले 2002 में शादी की थी। पीटर, इंद्राणी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना के खिलाफ शीना बोरा की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। पीटर जहां मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं तो इंद्राणी मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं।

इंद्राणी व पीटर मुखर्जी को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित पारिवारिक न्यायालय में एक साल पहले तलाक की अर्जी थी। बॉम्बे फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को आपसी सहमति के आधार पर मंजूरी दे दी। दोनों ने करीब एक साल पहले तलाक के लिए अदालत में अर्जी दी थी। दोनों ने 17 साल पहले शादी की थी। दोनों ने दावा किया था कि अब उनके विवाह का बचना संभव नहीं है। इसलिए उनके विवाह को समाप्त करके उन्हें तलाक प्रदान किया जाए।
इंद्राणी की वकील ने बताया कि तलाक आपसी सहमति से लिया गया और अदालत संतुष्ट थी कि यह 17 साल पुराने विवाह संबंध के विच्छेद का उचित मामला है। तलाक के दौरान दंपती की संपत्तियों के बंटवारे पर भी सहमति बन गयी। इसमें स्पेन और लंदन में संपत्तियां, बैंक में पड़ी रकम और अन्य निवेश शामिल हैं। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जिन्हें भायखला जेल में रखा गया है।
पीटर की पहली शादी से दो बेटे हैं। इंद्राणी के अपने पहले पार्टनर से दो बच्चे शीना और मिखाइल थे। जिनमें से शीना बोरा की हत्या 2012 में कर दी गई थी। इंद्राणी की एक अन्य बेटी विधि उनके पूर्व पति संजीव खन्ना से है। विधी इंद्राणी और पीटर की गिरफ्तारी से पहले उनके साथ ही लंदन में रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications