उत्तराखंड में नेपालियों ने काली नदी पर की पत्थरबाजी, कई भारतीय मजदूर घायल, तनाव का माहौल
उत्तराखंड से सटे नेपाल की सीमा पर नेपालियों ने रविवार को पत्थरबाजी की। जिसमें कई भारतीय मजदूर घायल हो गए। बॉर्डर एरिया में तनाव का माहौल है। यह पत्थरबाजी काली नदी पर हुई है।
उत्तराखंड के धारचूला जिले में नेपाल की ओर से रविवार को पथराव की घटना सामने आई है। इस हमले में कई भारतीय मजदूर के घायल होने की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, काली नदी के तटबंध का निर्माण कर रहे मजदूरों पर पत्थर फेंके गए थे। बता दें कि यह पत्थरबाजी भारत द्वारा काली नदी पर तटबंध बनाने के विरोध में किया गया था।

इस घटना के बाद से सीमा क्षेत्र के आसपास तनाव का महौल है। बताया जा रहा है कि नेपालियों ने जब इस घटना को अंजाम दिया तब नेपाली सुरक्षा एजेंसी ने स्थिति को न काबू करने की कोशिश की और न ही किसी तरह की कार्रवाई की। मालूम हो कि इस पुल से हर दिन हजारों लोग भारत-नेपाल आते जाते हैं।
यह भी पढ़ें- 'आतंकवादी हैं पत्थरबाज, वीर हैं नुपूर’, भारत में जुम्मे पर हुई पत्थरबाजी पर भड़के डच सांसद गिर्ट विल्डर्स












Click it and Unblock the Notifications