Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

‘आतंकवादी हैं पत्थरबाज, वीर हैं नुपूर’, भारत में जुम्मे पर हुई पत्थरबाजी पर भड़के डच सांसद गिर्ट विल्डर्स

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा और पार्टी से निष्कासित नवीन कुमार जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हुए।

एम्सटर्डम, जून 11: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गये बयान के बाद भारत में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है और शुक्रवार को देश के कई हिस्से में जुमे के नमाज के दिन हिंसक प्रदर्शन किए गये और नमाज कर मस्जिद से निकले लोगों ने कई जगहों पर भारी पत्थरबाजी की। लोगों की भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर पत्थर फेंके, जिसमें कई जगहों पर दर्जनों पुलिस अधिकारी और कलेक्टर घायल हुए हैं। भारत में पत्थरबाजी की इन तस्वीरों को लेकर डच सांसद गिर्ट विल्डर्स ने गहरी नाराजगी जताई है और पत्थरबाजों को आतंकवादी कहा है।

भारत में कई जगहों पर पत्थरबाजी

भारत में कई जगहों पर पत्थरबाजी

बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा और पार्टी से निष्कासित नवीन कुमार जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हुए। सबसे पहले बवाल दिल्ली की जामा मस्जिद से शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद यूपी के सहारनपुर, प्रयागराज, पश्चिम बंगाल और झारखंड से भी विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें आने लगीं। झारखंड के रांची में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत की भी खबर है। प्रयागराज में थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

भड़के डच सांसद गिर्ट विल्डर्स

भड़के डच सांसद गिर्ट विल्डर्स

भारत में दर्जनों शहरों मे की कई पत्थरबाजी को लेकर डच सांसद गिर्ट विल्डर्स ने गहरी नाराजगी जताई है और उन्होंने पत्थरबाजों को आतंकवादी कहा है। गिर्ट विल्डर्स ने एक ट्वीट में कहा कि, 'केवल अपराधी और आतंकवादी ही अपनी धार्मिक असहिष्णुता और घृणा व्यक्त करने के लिए सड़क पर हिंसा का उपयोग करते हैं। असहिष्णु के प्रति सहिष्णु होना बंद करो। हम जीवन को संजोते हैं, वे मृत्यु को संजोते हैं। हम आजादी का समर्थन करते हैं और वीर नुपूर शर्मा का समर्थन करते हैं और उन्हें ताकत का प्रतीक मानते हैं'। इसके साथ ही, डच सांसद गिर्ट विल्डर्स ने नुपूर शर्मा का समर्थन करने की अपील की है।

नुपूर शर्मा का लगातार समर्थन

नुपूर शर्मा का लगातार समर्थन

डच सांसद गीर्ट विल्डर्स नूपुर शर्मा का लगातार समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारतीयों से अपील करते हुए कहा था कि, अलकायदा जैसे इस्लामिक आतंकियों के सामने नहीं झुकें, क्योंकि ये संगठन बर्बरता को दर्शाते हैं। उन्होंने आगे कहा, अलकायदा और तालिबान ने सालों पहले मुझे हिटलिस्ट में डाला था। उन्होंने एक सबक देते हुए कहा, आतंकियों के सामने कभी मत झुको..कभी नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था, ये काफी हास्यास्पद है, कि इस्लामिक देश नुपूर शर्मा का विरोध कर रहे हैं।

आक्रमक भाषा बोलते हैं गीर्ट विल्डर्स

गीर्ट विल्डर्स आक्रामक भाषा बोलने के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनके आलोचक नीदरलैंड का डोनाल्ड ट्रंप भी कहते हैं। वह अप्रवासियों खासकर मुस्लिमों के प्रति आक्रामक रुख दिखाते हैं। इस्लाम के खिलाफ देते रहे हैं बयान पिछले साल ईद के दौरान एक वीडियो ट्वीट कर गिर्ट विल्डर्स ने कहा था कि रमजान हमारी संस्कृति नहीं है, हमारा इतिहास नहीं है, हमारा भविष्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने नीदरलैंड में इस्लामीकरण बंद करने की मांग की थी और कहा था कि, इस्लाम नीदरलैंड से नहीं जुड़ा है। गीर्ट विल्डर्स कुरान के भी खिलाफ रहे हैं और अकसर आक्रामक भाषा बोलते रहते हैं। साल 2017 में उन्होंने इस्लामिक किताब कुरान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

कौन हैं डच सांसद गीर्ट विल्डर्स

गीर्ट विल्डर्स का जन्म 6 सितंबर 1963 को हुआ था। वह नीदरलैंड के एक दक्षिणपंथी नेता है। गीर्ट विल्डर्स नीदरलैंड के तीसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल पार्टी फॉर फ्रीडम के संस्थापक हैं। 1998 से वह सांसद बन रहे हैं। इस्लाम की अलोचना करने के लिए वह जाने जाते हैं। इस कारण उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिलती रहती हैं। उन्होंने अपने देश में 'बैन इस्लाम' अभियान भी चलाया था, जिसके तहत उन्होंने मस्जिदों को बंद करने की मांग की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+