सर डेविड एटनबरो को मिला साल 2019 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
नई दिल्ली। आज इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती है। इस मौके पर उनकी स्मृति में स्थापित 'इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट' हर साल शांति, समाज सेवा, निरस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में काम करने वाले किसी व्यक्ति या संगठन को प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करती है। इस पुरस्कार के लिए इस साल सर डेविड एटनबरो को चुना गया है।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जारी बयान के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले अंतर्राष्ट्रीय जूरी ने शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार के सम्मान हेतु सर एटनबरो का चयन किया है।
सर डेविड एटनबरो के बारे में
सर डेविड एटनबरो एक प्रसिद्ध प्रकृतिवादी हैं। इन्हे मॉर्डन नेचर डॉक्यूमेंट्री का पितामह कहना गलत नहीं होगा। सर डेविड ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से नेचुरल साइंस की पढ़ाई पूरी की। सर डेविड ने अपनी पहली नौकरी बीबीसी में एक प्रोड्यूसर के रूप में शुरू की। बीबीसी में एटनबरो ने प्रसिद्ध 'जू क्वेस्ट क्विज' का प्रसारण शुरू किया। उनका ये शो वाइल्ड लाइफ को करीबी से दर्शाने वाला पहला शो था। बाद में उन्हे बीबीसी में प्रोग्रामिंग डॉयरेक्टर बना दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications