Indira Gandhi jayanti:'देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थी', इंदिरा गांधी को नेताओं ने ऐसे किया याद

Indira Gandhi jayanti:'देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थी', इंदिरा गांधी की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi jayanti: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''हमारी पूर्व पीएम श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।'' वहीं कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, ''आजादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थी वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थी - निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी...।''

Indira Gandhi jayanti

Recommended Video

    Indira Gandhi ने US President Johnson के साथ नृत्य से क्यों किया था इनकार | वनइंडिया हिंदी *Politics

    राहुल गांधी ने महाराष्ट्र 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दिल्ली में शक्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    वहीं प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी के कोट को शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'' "एकजुट होकर काम करना है, एकजुट होकर आगे बढ़ना है, एकजुटता के साथ देश की विजय सुनिश्चित करनी है-इंदिरा गांधी जी।''

    जानिए इंदिरा गांधी के बारे में?

    - इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। 31 अक्टूबर, 1984 को उनका निधन हो गया था।

    -इंदिरा गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रमुख व्यक्ति थीं।

    -साल 1966 में इंदिरा गांधी हमारे देश की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा गांधी भारत की पहली और आज तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री भी हैं।

    -इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। वह अपने पिता के बाद दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली भारतीय प्रधानमंत्री थीं।

    -इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या तक, वह पीएम पद पर बनी रहीं।

    -1959 में इंदिरा गांधी अध्यक्ष चुनी गई थीं। 1964 में में जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वह राज्यसभा गईं और सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं।

    -1975 में इंदिरा गांधी ने देश में आपतकाल की घोषणा की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+