OMG! इंडिगो के यात्रियों को जमीन पर बैठकर क्यों खाना पड़ा खाना? VIDEO में जानें

हवाई सेवाएं देने वाली एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के अपनी टैगलाइन 'ऑलवेज ऑन-टाइम' पर खरे न उतरने को लेकर लगातार सुर्खियों पर छाई हुई है। जनवरी का महीना एयरलाइन के लिए बेहद खराब नजर आ रही है। अपनी लेटलतीफी रवैये के कारण एयरलाइन को यात्रियों को गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है।

इंडिगो की फ्लाइट में देरी के कारण एक यात्री द्वारा पायलट की पिटाई के कुछ घंटों बाद एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें फ्लाइट 6E2195 के 18 घंटे की डीले के बाद मुंबई डायवर्ट पर यात्रियों की नाराजगी देखी गई। वीडियो में यात्रियों को कडाके की ठंड में रनवे पर विमान के पास खुले आसमान की नीचे बैठे हुए देखा गया। साथ ही ठंड में ठिठुरते हुए यात्री खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।

Indigo Flight Delay

क्या है पूरा माजरा?
दरअसल, फ्लाइट 6E2195 14 जनवरी (रविवार) को सुबह लगभग 9:15 बजे गोवा या दिल्ली से रवाना होने वाली थी। लेकिन, शाम को फ्लाइट ने उड़ान भरी और 15 जनवरी (सोमवार) को सुबह 5:12 बजे मुंबई में उतरी। जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ गया। रनवे पर ही यात्रियों ने विमान के पास बैठकर आराम किया और खाना खाया।

इंडिगो ने मांगी माफी
एयरलाइंस ने कहा कि हमें इस असुविधा के लिए खेद है और आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारा इरादा अपने यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बाधित करने का कभी नहीं है। हालांकि, कभी-कभी, कुछ परिचालन कारणों से, ऐसी देरी एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर होती है।

आगे यह भी कहा कि हम 14 जनवरी, 2024 को गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 से जुड़ी घटना से अवगत हैं। दिल्ली में कम दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। हम अपने ग्राहकों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और वर्तमान में इस घटना पर नजर रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+