जोरहाट में इंडिगो का विमान रनवे से फिसला, पहिया मिट्टी में धंसा, सभी यात्री सुरक्षित
गुवाहाटी, 29 जुलाई। असम के जोरहाट एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान रनवे से फिसल गया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जानकारी दी गई है कि जोरहाट से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट रनवे से फिसल गई। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जांच में विमान में किसी भी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। हालांकि विमान रनवे से जब फिसला तो इसे रद्द किया जाने वाला था, लेकिन विमान में जब कोई दिक्कत सामने नहीं आई तो विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया।
Recommended Video

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दी गई जानकीरी के अनुसार इंडिगो 6E757 फ्लाइट जोकि जोरहाट से कोलकाता जाने वाले थी उसे रद्द कर दिया गया। तकनीकी खराबी के चलते कई घंटे तक विमान उड़ान नहीं भर सका। स्थानीय पत्रकार ने ट्विटर पर इसकी एक तस्वीर को भी शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि विमान का पहिया रनवे से उतरकर मिट्टी में चला गया और इसमे फंस गया।
स्थानीय पत्रकार के ट्वीट पर जवाब देते हुए इंडिगो की ओर से कहा गया है कि हम इसे सुनकर चिंतित है और हम इसे संबंधित टीम के साथ साझा कर रहे हैं। कृपया अपना पीएनआर हमारे साझ साझा करें। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद विमान को 8.15 बजे रद्द कर दिया गया। विमान में कुल 98 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications