आखिरी समय पर इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट, छात्राएं एयरपोर्ट पर फंसीं

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से बंद विमान सेवा को आज से आम लोगों के लिए फिर से शुरू कर दिया गया है। लेकिन इंडिगो एयरलाइंस के विमान के आखिरी समय में रद्द हो जाने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर तकरीबन 9 पूर्वोत्तर भारत की छात्राएं फंस गईं। दरअसल इंडिगो का विमान 6E 958 को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 5 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन आखिरी समय पर विमान को रद्द कर दिया गया। 9 छात्राओं में से कुछ नासिक, पुणे से सफर करके बीती रात 9 बजे ही एयरपोर्ट पर पहुंच गई थीं। लेकिन विमान को रद्द किए जाने की कोई जानकारी इंडियो की ओर से इन्हें नहीं दी गई। रात तकरीबन 11.36 बजे विमान को रद्द किए जाने की सूचना इन लोगों को दी गई, जिसके बाद छात्राओं व अन्य यात्रियों की मुश्किल काफी बढ़ गई क्योंकि उनके पास रात गुजारने के लिए कोई जगह नहीं थी।

indigo

Recommended Video

      Delhi Airport से उड़ानें रद्द, मुसाफिर परेशान, बोले- नहीं मिली कोई जानकारी | वनइंडिया हिंदी

      एक छात्रा सैमी ओर्नालुल्लाह का कहना है कि हम एयरपोर्ट पर काफी अधिक पैसे देकर कैब हायर करके एयरपोर्ट पहुंचे हैं। हमने अपना सारा सामान लेकर यहां आए हैं, कमरे की चाभी मकान मालिक को देकर आए हैं। हमारे पास वापस जाने के लिए ना तो पैसे हैं और ना ही कैब उपबल्ध है। सैमी ने अपनी समस्या का एक वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि कई यात्री विमान के आखिरी समय पर रद्द हो जाने की वजह से काफी परेशान हैं।

      सैमी ने बताया कि हमने मैनेजर से मदद की अपील की और कहा कि हमे रात गुजारने के लिए जगह मुहैया कराएं, लेकिन हमारी किसी भी तरह की मदद नहीं की गई। हम यहां तमाम लोगों के बीच असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब लोगों ने एयरपोर्ट स्टाफ से विमान रद्द किए जाने की वजह पूछी तो कहा गया कि कोई स्लॉट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं। वहीं इस बाबत जब एयरपोर्ट के प्रवक्ता से पूछा गया तो कहा कि विमान को रद्द करने का फैसला राज्य सरकार के निर्देश पर किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+