Indigo Flight के अंदर शख्स ने पी सिगरेट, टॉयलेट से निकला धुआं! पुणे पहुंचे ही गिरफ्तार
दिल्ली से पुणे जा रही एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री को शौचालय के अंदर स्मोकिंग करते हुए पाया गया। मामले में शख्स के पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद केस दर्ज किया गया। एक बयान में महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि रात 1 बजे फ्लाइट के पुणे एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दिल्ली के ओखला विहार के रहने वाले आरोपी यात्री को गिरफ्तार किया गया है।
मामला इस हफ्ते सोमवार (9 सितंबर) का है। इंडिगो के विमान के पुणे एयरपोर्ट पर लैंड करने के तुरंत बाद फ्लाइट क्रू ने ग्राउंड स्टाफ को घटना की जानकारी दी। इसके बा इंडिगो के एक सुरक्षा कार्यकारी की औपचारिक शिकायत के बाद विमानतल पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज गई। मामला दर्ज होने बाद आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी के खिलाफ विमान नियम, 1937 की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है।

टॉयलट धुआं उठता दिखा
रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर में कहा गया है कि फ्लाइट अटेंडेंट को फ्लाइट के उतरने से आधे घंटे पहले, लगभग 12.30 बजे एक शौचालय के अंदर धुआं दिखाई दिया। उन्होंने कूड़ेदान से सिगरेट के कुछ हिस्से बरामद किए और यात्री से लाइटर जब्त कर लिया।
फ्लाइट में सिगरेट पीना जुर्म
फ्लाइट में सिगरेट पीना मना है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करने की कोशिश भी करता है, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। दरअसल, हवाई यात्रा के नियमों के मुताबिक, हवा में सिगरेट जलाना एक जुर्म है। हालांकि सिगरेट रखना जुर्म नहीं है, आप अपने साथ बंद पैकेट में सिगरेट ले जा सकते हैं। कई लोग विदेशों से अपनी पसंदीदा सिगरेट लेकर भी ट्रैवल करते हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications