IndiGo फ्लाइट का एक इंजन हुआ फेल, दिल्‍ली से गोवा जा रही फ्लाइट की मुंबई में करवाई गई इमरजेंसी लैडिंग

IndiGo flight engine failed: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों को लेकर दिल्‍ली से गोवा के लिए उड़ान भरी इंडिगो फ्लाइट का मिड एयर में एक इंजन फेल हो गया,जिसके बाद मुंबई हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, यह इमरजेंसी लैंडिंग इंजन में खराबी के कारण हुई। विमान रात 10 बजे से ठीक पहले मुंबई में उतरा। विभिन्न फ़्लाइट ट्रैकर्स ने दिखाया कि इंडिगो की फ़्लाइट दिल्ली से गोवा के लिए लगभग 8 बजे रवाना हुई, जो लगभग आधे घंटे की देरी से थी, लेकिन इसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया, जहां इसने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 10 बजे से ठीक पहले लैंड किया।

IndiGo flight emergency landing

सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद पायलट ने रात करीब 9:25 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी स्थिति की सूचना दी थी। इसके बाद विमान की रात करीब 9:42 बजे बीच रास्‍ते से डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-231 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार, विमान का एक इंजन बीच हवा में फेल हो गया, जिसके बाद पायलट ने तुरंत ATC को सूचित किया और मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। रात 9:25 बजे इमरजेंस अलार्म बजाए जाने के बाद, एयरपोर्ट पर सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किए गए। फायर टेंडर और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया था। विमान रात 9:42 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, '16 जुलाई 2025 को दिल्ली से मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा के लिए उड़ान भरते वक्त उड़ान संख्या 6E 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद नियमों का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट कर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई में उतारा गया।' उन्होंने आगे कहा कि विमान का परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा।

फिलहाल विमान की जांच की जा रही है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जो जल्दी ही यात्रियों को लेकर रवाना होगा। साथ ही उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+