Indigo Flight: विमान में ही यात्री के मुंह से निकलने लगा खून, हुई आपात लैंडिंग, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Indigo Flight: विमान के भीतर यात्री के मुंह से निकलने लगा खून, फ्लाइट की आपात लैंडिंग के बाद ले जाया गया अस्पताल, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही यात्री की मौत हो गई थी।

indigo flite

Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में अचानक यात्री की तबीयत खराब होने की वजह से विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार मदुरै से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में यात्री की तबीयत खराब हो गई जिसकी वजह से फ्लाइट को इंदौर में आपात लैंड कराना पड़ा। यात्री को जब स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि यात्री को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार जब विमान देवी अहिल्याभाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो यात्री को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार यात्री का नाम अतुल गुप्ता (60) है। वह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-2088 में सवार थे। विमान में उनके मुंह से खून निकल रहा था, लगातार तबीयत बिगड़ने की वजह से विमान को आपात लैंड कराना पड़ा। एयरपोर्ट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रबोध चंद्र शर्मा ने घटना की जानकारी दी। विमान के आपात लैंड होने के बाद एंबुलेंस और डॉक्टर का इंतजाम किया गया। लेकिन स्थानीय अस्पताल में ही डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल इमरजेंसी की वजह से मदुरै-दिल्ली फ्लाइट को इंदौर में शाम को 5.30 बजे लैंड कराया गया, जहां से मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

प्रबोध चंद्र शर्मा ने कहा कि जो डॉक्टर गुप्ता को एयरपोर्ट से अस्पताल लेकर गए, उन्होंने बताया कि यात्री पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दिक्कत है। इंदौर में आपात लैंडिंग के बाद विमान को फिर से शाम 6.40 बजे वापस गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एयरोड्रम पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत यात्री नोएडा के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+