दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंजन में कंपन के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के आदेश
नई दिल्ली, 15 जुलाई: दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की गुरुवार शाम को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते एहतियात के तौर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। डीजीसीए के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट जो दिल्ली से बड़ोदरा जा रही थी उसे सुरक्षा कारणों से गुरुवार की देर रात को जयपुर शिफ्ट करना पड़ा।
Recommended Video
Delhi से Vadodara जा रही Indigo Flight की Jaipur में Emergency Landing | वनइंडिया हिंदी | *News

मामले की जांच के आदेश जारी
डीजीसीए ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान के इंजनों में महज सेकेंड के लिए कुछ हिस्सों में कंपन महसूस किया गया था। उसके बाद विमान को सुरक्षा के लिहाज से जयपुर शिफ्ट करने का फैसला लेना पड़ा। डीजीसीए ने कहा है कि मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है। बता दें, बीते कुछ दिनों में देश में कई फ्लाइट्स को आपात तौर पर उतारे जाने की खबरें आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications