Indigo flight: फ्लाइट में 'अश्लील हरकत', यात्री ने महिला को किया 'बैड टच', गिरफ्तार

Indigo flight: दिल्ली से चेन्नई जा रही एक फ्लाइट में महिला एक यात्री पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद 43 वर्षीय एक शख्स को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने दावा किया कि जब वह सो रही थी तो उसके पीछे बैठे व्यक्ति ने उसे छुआ। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते ये मामला उस वक्त सामने आया जब इंडिगो फ्लाइट चेन्नई के मीनांबक्कम एयपोर्ट पर उतरी। प्लेन से बाहर निकलने के बाद महिला ने एयरलाइन कर्मचारियों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ममला बुधवार का है जब दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में सोते समय एक साथी महिला यात्री को कथित तौर पर एक शख्स ने "अनुचित" तरीके से छुआ। पुलिस के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि जब वह सो रही थी तो उसके पीछे बैठे व्यक्ति ने उसे छुआ। संदिग्ध की पहचान राजेश शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला सेल्स एक्जीक्यूटिव है, लेकिन लंबे समय से चेन्नई में रह रहा है।

Indigo flight news

मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट पर तैनात एक ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पुरुष और महिला दोनों विंडो सीट पर बैठे थे। अधिकारी ने कहा, "महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि जब पीड़िता अपनी विंडो सीट पर सो रही थी तो उसके पीछे बैठे शख्स ने उसे गलत तरीके से छुआ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+