इंडिगो कर्मचारियों की 'अनजानी गलती', कोच तक पहुंचने के बाद यात्री को सफर से रोका

संपर्क करने पर इंडिगो ने एक बयान में यात्री को विमान चढ़ने से रोके जाने की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि यात्री को बोर्डिंग गेट पर पहुंचने में देरी हो गई थी इसलिए उसे मना कर दिया गया

नई दिल्ली। विमानन कंपनी ने एक यात्री को विमान तक ले जाने वाली बस में बैठाने के बाद भी यात्रा से रोक दिया। इस मामले में इंडिगो के कर्मचारियों की अनजानी गलती सामने आई है। यात्री ने बताया कि उसे 6ई-743 विमान से यात्रा करनी थी लेकिन इंडिगो ने उसे विमान में चढ़ने से यह कह कर रोक दिया कि उन्हें बोर्डिंग गेट पर पहुंचने में देर हो गई है। जबकि कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें विमान तक ले जाने वाली बस में जाने की अनुमति दे दी थी।

IndiGo denies boarding to passenger after being put on a coach

ये घटना बुधवार की है जब इंडिगो ने एक यात्री को विमान में चढ़ने से रोक दिया जबकि उसे विमान तक ले जाने वाली बस में बैठा लिया गया था। यह विमान हैदराबाद से गोवा जाने वाला था। विमानन कंपनी का कहना है कि ऐसा उसके कर्मचारी की अनजाने में गलती के चलते हुआ है। आमतौर पर विमान में चढ़ने से रोकने की स्थिति में यात्री की चिंता को बोर्डिंग गेट पर ही सुलझाया जाता है।

संपर्क करने पर इंडिगो ने एक बयान में यात्री को विमान चढ़ने से रोके जाने की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि यात्री को बोर्डिंग गेट पर पहुंचने में देरी हो गई थी इसलिए उसे मना कर दिया गया। लेकिन कर्मचारी की अनजाने में गलती के चलते उसे विमान तक ले जाने वाली बस में बैठाकर विमान तक भेज दिया गया। कंपनी का कहना है इस यात्री को बाद में अन्य उड़ान में जगह दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+