पायलटों की कमी के कारण इंडिगो ने फिर रद्द की 30 उड़ानें, महंगे टिकट पर सफर को मजबूर यात्री
नई दिल्ली। चर्चित एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने फिर 30 फ्लाइट को रद्द कर दिया है। पायलटों की कमी की वजह से इंडिगो ने मंगलवार को भी 30 से ज्यादा फ्लाइट रद्द की थी। केवल दो दिनों में 60 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। कुछ यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट रद्द होने से आखिरी समय में अधिक दाम पर टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि प्रति दिन लगभग 30 उड़ानें प्रभावित होंगी और ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। एयरलाइन ने सोमवार को 32 फ्लाइट्स रद्द की थी जिसके वजह से सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अंतिम समय में यात्रियों को वैकल्पिक विमानों के लिए अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।
पूरे मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़ान रद्द होने के इस मामले को DGCA देख रहा है। मंगलवार को जो 30 फ्लाइट रद्द की गई थीं, उनमें से अधिकांश फ्लाइट कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से रवाना होनी थी। यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो आखिरी समय में भारी किराये पर वैकल्पिक उड़ानों का टिकट खरीदने को मजबूर कर रही है। इस संबंध में इंडिगो और डीजीसीए से सवाल भी पूछे गए हैं।
रविवार को एयरलाइन ने खराब मौसम का हवाला दिया था। यात्रियों को हो रही इस असुविधा पर एयरलाइन ने कहा कि उनके मूल उड़ान कार्यक्रम के आसपास की प्लाइट में ही एडजस्टमेंट किया रहा है जिसका एडजस्टमेंट खर्च वास्तविक उड़ानों का एक-दो फीसदी है। बीते दिनों इंडिगो ने कहा था कि टाइम टेबल ठीक करने के लिए कुछ पायलट्स और फ्लाइट के वक्त में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि पिछले शनिवार से इंडिगो लगातार अपनी उड़ानें रद्द कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications